जब ममता कुलकर्णी संग एक रात गुजारना चाहता था बॉलीवुड के ये एक्टर, नाम जानकर लगेगा झटका

ममता कुलकर्णी हाल ही में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान अपना पिंडदान करने और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद सुर्खियों में छा गई थीं. हालांकि पूर्व एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल अखाड़े के कई सदस्यों ने उनका कथित विरोध किया था. जिसे देखते हुए उन्हें नियुक्त करने वाले आचार्य महामंडलेश्वर के साथ, ममता को भी पद से हटा दिया गया था. इन सबके बीच अब ममता का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक बॉलीवुड अभिनेता ने उन्हें 'वन नाइट स्टैंड' का ऑफर दिया था.
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया था. वहीं फिल्मीबीट के मुताबिक, एक पिछले इंटरव्यू में ममता ने खुलासा किया था कि बॉबी देओल ने एक बार उन्हें 'वन-नाइट स्टैंड' ऑफर किया था.
एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि ये उस समय की बात है जब बॉबी फिल्म बरसात की शूटिंग कर रहे थे. उस दौरान, ममता भी एक अन्य फिल्म पर काम कर रही थीं.
ममता कुलकर्णी और बॉबी देओल की मुलाकात मिथुन चक्रवर्ती के जरिए हुई थी, जिन्होंने एक ही होटल में रहने के दौरान उन्हें इंट्रोड्यूस कराया था.
जैसे ही वे दोस्त बने, बॉबी ने ममता को 'वन नाइट स्टैंड' का ऑफर दिया. हालाँकि, उस समय, बॉबी के 90 के दशक की एक और अभिनेत्री पूजा भट्ट को डेट करने की अफवाह थी.
इस बात से वाकिफ ममता ने मजाक में बॉबी से कहा कि अगर वह अपने ऑफर पर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें पहले पूजा की परमिशन लेनी होगी. इसके बाद ही वह इस पर सोचेंगी.
इस बीच, ममता कुलकर्णी ने भले ही शोबिज छोड़ दिया हो, लेकिन उनकी कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ उन्हें अभी भी आगे बढ़ने से रोक रही है. बता दें कि किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर पद से निष्कासित होने के बाद, वह रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंची थीं.
शो में ममता ने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए अपने विवादास्पद सेमी-न्यूड, टॉपलेस फोटोशूट के बारे में खुलकर बात की. ममता ने कहा कि उस समय उन्हें न्यूडिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
ममता ने दावा किया कि उस समय वह नौवीं क्लास में थीं और स्टारडस्ट वालों ने उन्हें डेमी मूर की एक तस्वीर दिखाई थी और उन्हें अश्लील नहीं लगी थी.
करण अर्जुन अभिनेत्री ने कहा, मैं तब नौवीं क्लास में पढ़ रही थी. मुझे स्टारडस्ट वालों ने डेमी मूर की एक तस्वीर दिखाई थी, जो मुझे अश्लील नहीं लगी. मैंने एक समय में यह भी कहा था, मैं अभी भी वर्जिन हूं. मैं न्यूडिटी के बारे में भी कुछ नहीं जानती थी. पिछले 23 सालों में, मैंने कोई अश्लीलता नहीं देखी है.