✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

मलाइका अरोड़ा की बहन भी फिटनेस में नहीं हैं कम, जानें क्या है उनका डाइट प्लान

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  31 Jan 2024 06:35 PM (IST)
मलाइका अरोड़ा की बहन भी फिटनेस में नहीं हैं कम, जानें क्या है उनका डाइट प्लान

अमृता अरोड़ा का डाइट प्लान

1

वैसे तो फिटनेस को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा आगे रहती हैं लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस इसे ज्यादा ही सीरियस लेती हैं. योगा, एक्सरसाइज और बेस्ट डाइट प्लान करने वाली एक्ट्रेसेस में मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है.

2

मलाइका अरोड़ा की तरह उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी फिटनेस के मामले में उनसे पीछे नहीं हैं. अमृता ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन लाइमलाइट का हिस्सा अभी भी बनी हुई हैं. 31 जनवरी 2024 को अमृता अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं.

3

अमृता अरोड़ा ने कितने दूर कितने पास, कम्बख्त इश्क, गोलमाल रिटर्न्स, गर्लफ्रेंड, रख्त, जमीन, हे बेबी और आ देखें जरा जैसी फिल्मों में काम किया है. अमृता का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन फिल्मों के जरिए वो हमेशा सुर्खियों में रहीं.

4

अगर फिटनेस की बात करें तो अमृता को कार्डियो एक्सरसाइज करना बहुत पसंद है. इसके साथ ही अमृता अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखती हैं. अपनी डाइट में अमृता ज्यादातर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट वाले आहार को शामिल करती हैं.

5

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता को सफेद चावल और सफेद ब्रेड खाने से परहेज है. एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत एक खास ड्रिंक के साथ करती हैं. जिसमें एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद और नींबू मिलाकर वो पीती हैं. वहीं जॉगिंग और टीआरएक्स एक्सरसाइज करना भी नहीं भूलतीं.

6

अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लडक के साथ शादी की थी. जिनसे अमृता को दो बेटे अजान और रयान हैं. दो बार प्रेग्नेंसी के बाद भी अमृता ने खुद को फिट रखा हुआ है. अमृता पार्टी लवर हैं और अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ अक्सर पार्टी भी करती हैं.

7

अमृता की बेस्ट फ्रेंड्स में उनकी बहन मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है. इनके अलावा करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी उनकी खास दोस्तों में एक हैं. अमृता दोस्तों, फैमिली और बच्चों के साथ समय बिताना नहीं भूलतीं.

8

फिल्मों से दूर अमृता इन दिनों अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं. हालांकि अपनी दोस्तों के साथ समय बिताना भी एक्ट्रेस नहीं भूलती हैं. अमृता अरोड़ा का करियर फ्लॉप रहा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • मलाइका अरोड़ा की बहन भी फिटनेस में नहीं हैं कम, जानें क्या है उनका डाइट प्लान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.