बेटे संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, कभी डीपनेक ड्रेस को कभी को-अर्ड सेट में फ्लॉन्ट किया लुक

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों वेकेशन पर हैं. जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बेटे अरहान खान के साथ पोज देती नजर आई. आप भी डालिए तस्वीरों पर एक नजर.....
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बेटे अरहान खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ विदेश में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब फैंस के साथ भी शेयर की.
इन तस्वीरों में से कुछ में मलाइका का सिजलिंग लुक देखने को मिला. जिसपर उनके फैंस भी खासा प्यार बरसा रहे हैं.
इस फोटो में छोटी सी व्हाइट डीपनेक ड्रेस पहने मलाइका अरोड़ा हुस्न परी से कम नहीं लग रहा है.
मलाइका ने एक फोटो होटल की बालकनी से भी शेयर की. जिसमें उनके बेटे अरहान अपना जूस एंजॉय करते दिखे.
इस फोटो में सेल्फी लेते हुए मां-बेटे की ये जोड़ी कमाल लग रही है. दोनों की बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.
मलाइका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘पहाड़ियों और कार्ब्स के बीच कहीं... मुझे फ्लोरेंस से प्यार हो गया..’