✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

दुनियाभर में भारत को अलग पहचान दिलाने वाली 7 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक ने तो 55 साल पहले दिखाया था दम

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  14 Jul 2025 03:42 PM (IST)
दुनियाभर में भारत को अलग पहचान दिलाने वाली 7 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक ने तो 55 साल पहले दिखाया था दम

बॉलीवुड की इन डीवाज ने फिल्मी पर्दे पर तो कमाल का परफॉर्मेंस दिया ही है इसके साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी तमाम एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम किया. देखिए उनकी लिस्ट.

1

ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर दे सकती हैं. उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर देश का नाम रोशन किया था.

2

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक आज उनके नाम के चर्चे हैं. अदाकारा ने भी 2000 में मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम किया था.

3

लारा दत्ता की खूबसूरती के भी काफी चर्चे होते हैं. बॉलीवुड में उनका सिक्का अच्छे से चल नहीं पाया लेकिन ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. लारा को 2000 में मिस यूनिवर्स के क्राउन से नवाजा गया था.

4

सुष्मिता सेन किसी इंट्रो की मोहताज नहीं हैं. बॉलीवुड में उन्होंने सबसे हटके अपना स्टाइल बनाया जिसके बाद वो काफी पॉपुलर हो गईं. आज भी उनकी खूबसूरती के आगे सभी फेल हैं. 1994 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था.

5

हिंदी सिनेमा जगत में जीनत अमान का बड़ा योगदान रहा है. आज भी उनके अलग फैशन और स्टाइल की दलीलें दी जाती हैं. हिंदी सिनेमा को मॉडर्न बनाने में उनका बड़ा हाथ रहा है. जीनत अमान इंडिया और साउथ एशिया की पहली ऐसी महिला थीं जिन्होंने मिस एशिया पेसिफिक का टाइटल अपने नाम किया.

6

'रहना है तेरे दिल में' से दिया मिर्जा ने बॉलीवुड में कदम रखा. समय के साथ उनकी खूबसूरती में बढ़ोतरी ही हुई है. हालांकि आज वो फिल्मी पर्दे से दूर चैरिटी में अपना समय बिताती हैं. 2000 में उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था.

7

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में जूही चावला का नाम शामिल है. अपनी मासूमियत और एक्टिंग स्किल्स से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था. इतना ही नहीं 1984 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • दुनियाभर में भारत को अलग पहचान दिलाने वाली 7 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक ने तो 55 साल पहले दिखाया था दम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.