मिरर सेल्फी में मलाइका अरोड़ा ने दिखाया एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अंदाज, कैप्शन ने खींचा हर किसी का ध्यान

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ मिरर सेल्फी शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है. लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका का एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है.
मलाइका अरोड़ा का इस तस्वीर में बेहद ही एलिगेंट लुक देखने को मिल रहा है. उन्होंने अपने आउटफिट को बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट में चार चांद लगा देता है.
खास बात तो ये है कि मलाइका अरोड़ा ने मिरर के सामने खड़े होकर जिस अंदाजमें पोज दिया है, वो उनकी पर्सनैलिटी और चार्म को और भी ज्यादा निखारकर बाहर ला रहा है.
तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा,'Mirror mirror on the wall ….' एक्ट्रेस के इस कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
मलाइका अरोड़ा हमेशा से अपने फिटनेस और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं.52 की उम्र में भी वो अपने ग्लो और स्टाइल से कई यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं.
मलाइका अरोड़ा का हर लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है. लेटेस्ट फोटो में एक्ट्रेस का मेकअप काफी सटल और परफेक्ट दिखाई दे रहा है.
मलाइका जिस तरह से मेकअप करती हैं वो उनके नैचुरल ब्यूटी को और निखारता है. वहीं, एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस इस बात का सबूत है कि वो आज भी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश डीवाज में से एक हैं.
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर जो भी तस्वीरें शेयर करती हैं, वो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से बिल्कुल भी कम नहीं होता है.
मलाइका का हर नया लुक लोगों को इंस्पायर करता है और फैशन लवर्स के लिए नए ट्रेंड्स सेट करता है. एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं. लेकिन रिएलिटी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं.
मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट मिरर लुक एक बार फिर साबित करता है कि वो सिर्फ फिटनेस आइकन ही नहीं, बल्कि ग्लैमर की भी क्वीन हैं.