✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

खून के आंसू रो रहे हैं इन फिल्मों के मेकर्स, स्टार्स ने डुबो दिए करोड़ों!

अंतिमा पाल   |  21 Apr 2024 04:04 PM (IST)
खून के आंसू रो रहे हैं इन फिल्मों के मेकर्स, स्टार्स ने डुबो दिए करोड़ों!

अक्षय-टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में ठीक-ठीक कमाई कर रही थी हालांकि अब फिल्मों की कमाई में गिरावट आ गई है.

1

'बड़े मियां छोटे मियां' ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म हांफती हुई नजर आ रही है. ईद पर रिलीज हुई दो सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिर गईं. बता दें कि मेकर्स ने इस मल्टीस्टारर फिल्म को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया है.

2

वीकेंड के बावजूद दसवें दिन भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई है. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने दसवें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म लागत से कोसों दूर है.

3

इसी के साथ बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में अजय देवगन फेल हो चुके हैं. ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और ये आधी लागत भी नहीं निकाल पाई है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार को देखते हुए इसका आधी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है.

4

फिल्म ने पहले ही दिन निराश किया और बेहद कम कलेक्शन के साथ शुरुआत की. इसके बाद ‘मैदान’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और हर दिन इसकी कमाई घटती चली गई.

5

100 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म रिलीज के 9 दिनों में महज 30 करोड़ की कमाई कर पाई है. 'मैदान' ने दसवें दिन 2.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.

6

वहीं 'दो और दो प्यार' को रिलीज के बाद कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 12 से 13 करोड़ रुपये है लेकिन इतना कम बजट भी फिल्म वसूल लेगी ये कह पाना मुश्किल लग रहा है. 'दो और दो प्यार' ने वीकेंड पर 85 लाख रुपए की कमाई की. इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो दिन में 1.40 करोड़ रुपए बटोर लिए.

7

19 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'एलएसडी 2' जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने में नाकाम रही. इसी के साथ वीकेंड के बावजूद 'एलएसडी 2' ने दूसरे दिन महज 12 लाख रुपए कमाए हैं. यानी दो दिनों में फिल्म सिर्फ 27 लाख रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • खून के आंसू रो रहे हैं इन फिल्मों के मेकर्स, स्टार्स ने डुबो दिए करोड़ों!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.