Celebs Spotted: 57 की माधुरी के सामने फीकी पड़ी तृप्ति डिमरी, ‘धक-धक’ गर्ल ने स्टाइलिश लुक से लूटी महफिल

बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस आज पैपराजी के कैमरे में कैद हुई. इस दौरान कोई शूटिंग पर नजर आई, तो किसी ने इवेंट के दौरान पोज दिए. वहीं 57 साल की माधुरी दीक्षित इन तस्वीरों में सभी को मात देती दिखाई दी.
बॉलीवुड के बाबू भैया यानि परेश रावल को आज पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. जहां एक्टर कैजुअल लुक में दिखे.
image 1
तृप्ति ने रेड कलर की शर्ट के साथ लाइट ब्लू जींस पहनी थी. आंखों पर चश्मा और बालों को खुला रखकर एक्ट्रेस ने लुक पूरा किया.
वहीं मलाइका अरोड़ा डांस रिएलिटी शो के सेट पर स्पॉट हुई. जहां वो डीपनेक ब्लैक टॉप में हुस्न का जलवा बिखेरती दिखी.
इस सेट पर एक्ट्रेस मनीषा रानी भी नजर आई. जो शॉर्ट ड्रेस में गजब ढहाती हुई दिखाई दी. उनकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.
वहीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी आज पैप्स के कैमरे में कैद हुई. जो 57 साल की उम्र में भी अपने स्टाइलिश लुक से सभी को मात देती दिखी.
बता दें कि आखिरी बार माधुरी फिल्म ‘भूल भुलैया’ में नजर आई थी. जिसमें वो कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी संग दिखी.