माधुरी दीक्षित ने पहना इतना महंगा फ्लोरल लहंगा, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड में ‘धक धक गर्ल’ के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 90 के दशक की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं.
वह ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल’, ‘दिल तो पागल है’, ‘देवदास’, ‘खलनायक’, ‘राजा’, ‘तेजाब’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं.
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के पीक पर आकर हार्ट सर्जन श्रीराम नेने से शादी कर ली थी. उनके दो बच्चे हैं.
माधुरी दीक्षित ने अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के बाद फिर से इंडस्ट्री में कमबैक कर लिया है. आखिरी बार उन्हें वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में देखा गया था.
इन दिनों माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही के साथ सेलिब्रिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को जज कर रही हैं.
हाल ही में, माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा, “ये मौसम का जादू है मितवा.” ये उनकी फिल्म के एक गाने की लिरिक्स है.
माधुरी दीक्षित फ्लोरल येलो कलर के लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंने हैवी एंबेलिश्ड ब्लाउज के साथ इसे पेयर किया है और पिच कलर की मोतियों से सजा हार और इयररिंग्स पहने हैं.
माधुरी दीक्षित ने ग्लॉसी मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है. इस बात में कोई शक नहीं है कि, वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. हालांकि, ये उनके लहंगा का प्राइस है, जिसने हमारे होश उड़ा दिए. उन्होंने ‘Prints By Radhika’ के कलेक्शन से एक फ्लोरल लहंगा पहना, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है.