✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'एक हजारों में मेरी बहना है' से लेकर 'धुरंधर' तक, क्रिस्टल डिसूजा ने यूं बनाई पहचान

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  15 Dec 2025 10:45 PM (IST)
'एक हजारों में मेरी बहना है' से लेकर 'धुरंधर' तक, क्रिस्टल डिसूजा ने यूं बनाई पहचान

'धुरंधर' में नजर आईं एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने अपने सिजनिंल मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है. टीवी की दुनिया से शुरूआत करने वाली क्रिस्टल ने अपने फैशन, स्टाइल और दमदार एक्टिंग के जरिए खुद को ग्लैमर आइकन बना लिया है. ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से लेकर फिल्मों तक, उनका सफर मेहनत और टैलेंट की मिसाल बन चुका है.

1

क्रिस्टल डिसूजा ने 'धुरंधर' के आइटम सॉन्ग 'शरारत' से हर किसी का ध्यान खींच लिया. टीवी की दुनिया से शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी एक्टिंग और स्टाइल से लोगों को इंप्रेस किया है.

2

उन्हें सबसे ज्यादा पहचान उनके पहले सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली. जहां उनकी सादगी और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था. ये शो उनके करियर का वो मुकाम था, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

3

टीवी में सफलता मिलने के बाद क्रिस्टल ने खुद को सिर्फ छोटे पर्दे तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने अलग-अलग शोज और प्रोजेक्ट्स के जरिए खुद को वर्सेटाइल एक्ट्रेस के रूप में साबित किया.

4

इस दौरान उनका लुक और स्टाइल भी पूरी तरह बदल गया. सादगी से ग्लैमर तक का ये ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को बहुत पसंद आया. उनका फैशन सेंस और कैमरा फ्रेंडली पर्सनैलिटी अब सोशल मीडिया पर भी खूब छाया रहता है.

5

क्रिस्टल ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'चेहरे' से किया था, जिसमें उनके अपोजिट अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे बड़े स्टार्स थे. इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में उनके किरदार को काफी नोटिस किया गया और इसे उनके करियर का एक अहम टर्निंग पॉइंट माना गया.

6

इसके बाद उन्होंने 'धुरंधर' जैसी फिल्म में काम किया, जिसने उन्हें नए डायमेंशन पर पहुंचाया और उनके ग्लैमरस इमेज को और मजबूत किया.

7

आज क्रिस्टल सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि ग्लैमरस आइकन और फैशन इंस्पिरेशन भी बन चुकी हैं. उनके लुक, आउटफिट्स और सोशल मीडिया पर स्टाइलिश फोटोज फैंस को खूब पसंद आती हैं. टीवी से लेकर फिल्मों तक के इस सफर ने दिखाया कि टैलेंट, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी अपनी पहचान बना सकता है.

8

'एक हजारों में मेरी बहना है' से लेकर 'चेहरे' और अब 'धुरंधर' तक क्रिस्टल की जर्नी सच में इंस्पायरिंग है. उनकी एक्टिंग, स्टाइल और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी ने उन्हें इंडस्ट्री में एक ग्लैमरस और यादगार नाम बना दिया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • 'एक हजारों में मेरी बहना है' से लेकर 'धुरंधर' तक, क्रिस्टल डिसूजा ने यूं बनाई पहचान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.