✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Janmashtami 2021: भगवान श्री कृष्ण की महिमा है अपरंपार, देखिए वो फिल्म और धारावाहिक जिससे पता चलती है कृष्ण की महानता

एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क   |  30 Aug 2021 10:14 AM (IST)
1

पूरे में आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है. सभी मंदिरों को सजाया गया है. भक्त श्री कृष्ण के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं. भगवान श्री कृष्ण की महिमा अपरंपार है. शायद ही कोई हो जो श्री कृष्ण के बारे में न जानता हो. कृष्ण जीवन का सार है. उनके उपदेश मनुष्य को उनके कर्तव्यों को एहसास कराते हैं. बॉलीवुड और टीवी सीरियल में भी उनकी महानता को दिखाया गया है. आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्म और शोज़ के बारे में बताएंगे जिसमें श्रीकृष्ण की महानता को दिखाया गया है.

2

साल 2012 में एक फिल्म आई थी 'ओह माई गॉड' इस फिल्म में परेश रावल लीड रोल में थे. इस फिल्म को डायरेक्ट किया उमेश शुक्ला ने, इस फिल्म में ईश्वर अंधभक्ति के बीच का अंतर दिखाया गया था. इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान श्री कृष्ण के रोल में दिखाई दिए थे. लेकिन इसमें उनका मॉडर्न स्टाइल दिखाया गया था. ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

3

स्टार भारत टीवी पर दिखाया जाने वाला धारावाहिक राधा कृष्ण इन दिनों काफी पॉपुलर है. इस धारावाहिक में भगवान श्री कृष्ण और राधा के बारे में काफी डिटेल में दिखाया गया है.

4

90 के दशक में दूरदर्शन पर दिखाया जाने वाला पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक महाभारत ने जो लोकप्रियता हासिल की थी. वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है. उन दिनों लोग बेसब्री से इसका इंतजार किया करते थे. इस धारावाहिक को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी थी कि वो अपना सारा काम छोड़ दिया करते थे. महाभारत में नीतीश भारद्वाज ने श्री कृष्ण का रोल किया था जिसे आज भी याद किया जाता है.

5

'श्री कृष्ण' ये धारावाहिक भी दूरदर्शन के पुराने शोज़ में से एक है. इस शो को 1993 में शुरु किया गया था. जिसे काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी.

6

'कृष्ण आयो नटखट नंदलाल' जैसा कि इसके नाम से ही साफ होता है कि ये फिल्म भी बाल गोपाल की नटखट लीलाओं पर आधारित थी. ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी.

7

कृष्णा और कंस के बीच हुए युद्ध और कृष्ण की महानता को दिखाती 2012 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था कृष्ण और कंस, ये एक एनिमेटेड फिल्म थी, जो बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुई. इस फिल्म को डायरेक्ट किया विक्रम वेतुड़ी ने.

8

'जय श्री कृष्ण' इस सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया गया है. नटखट कृष्ण और उनकी मां यशोदा के साथ बाल गोपाल के साथियों के साथ ये धारावाहिक लोगों का काफी पसंद आया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Janmashtami 2021: भगवान श्री कृष्ण की महिमा है अपरंपार, देखिए वो फिल्म और धारावाहिक जिससे पता चलती है कृष्ण की महानता
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.