✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने शादी से पहले क्यों सीक्रेट रखा था अपना रिश्ता? एक्ट्रेस ने अब चौंकाने वाली वजह का किया खुलासा

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  18 Oct 2023 02:33 PM (IST)
1

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल फरवरी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी. हालांकि शादी से पहले इस कपल ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा था. वहीं एक्ट्रेस ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है.

2

अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखने वाली कियारा आडवाणी ने फेमिना को दिए एक इंटरव्यू मे कहा, शादी से पहले, यह एक इश्यू था क्योंकि हम अपने रिलेशनशिप को प्रोटेक्ट रखना चाहते थे. हम दोनों सेल्फ-मेड एक्टर्स हैं और हमने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है.

3

कियारा ने आगे कहा यह कुछ ऐसा है जिसके लिए हमने बहुत मेहनत की है हम नहीं चाहेंगे कि हमारा ध्यान हमारी पर्सनल लाइफ पर फोकस्ड होकर इसे छीन लिया जाए.''

4

कियारा आडवाणी ने ये भी मेंशन किया कि उनकी और सिद्धार्थ की यूनियन रियल में ब्यूटिफुल है और वे भी इसे सभी के साथ शेयर करना चाहते थे.

5

कियारा ने कहा, लेकिन, हां, यह एक ब्यूटिफुल यूनियन था, और निश्चित रूप से हम इसे हर किसी के साथ शेयर करना चाहते थे. हम पब्लिश फिगर्स हैं और इसके साथ एक निश्चित जिज्ञासा आती है - जो ठीक है. यह और भी स्वीट है. लेकिन यह दूर नहीं जा सकता हमारे काम से. हम पहले एक्टर्स हैं और हम इसी के लिए जाने जाना चाहते हैं.

6

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शेरशाह जोड़ी सिड-कियारा की ड्रीमी वेडिंग ने सभी को हैरान कर दिया था.

7

दोनों की शादी की वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हुई थी और सभी ने इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया था.

8

इससे पहले फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में, कियारा आडवाणी ने शेयर किया था कि उनके पति, सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं और वह नहीं चाहते थे कि वह शादी की चीजें पोस्ट करें जो उन्होंने पोस्ट की थीं. कियारा ने ये भी बताया कि शादी का वीडियो पोस्ट करने को लेकर उनके और सिद्धार्थ के बीच काफी बहस भी हुई थी.

9

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था. एक्ट्रेस अब पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ में रामचरण के साथ नजर आएंगीं. वहीं ये भी खबरें हैं कि कियारा ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.

10

वहीं कियारा के संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आने की भी खबरें.हालांकि इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने शादी से पहले क्यों सीक्रेट रखा था अपना रिश्ता? एक्ट्रेस ने अब चौंकाने वाली वजह का किया खुलासा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.