सूर्यकुमार यादव पर कमेंट करने वाली एक्ट्रेस पर भड़क चुके हैं पैपराजी तक, कपड़ों पर हुआ था बवाल

खुशी मुखर्जी और विवादों का पुराना नाता है. प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा हसीना अपने बेबाक अंदाज और विवादों के वजह से चर्चा में रहती हैं. अक्सर उन्हें अपने ड्रेसिंग को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता रहा है.
शोबिज इंडस्ट्री में खुशी मुखर्जी का भी बड़ा नाम है. स्प्लिट्सविला 10 का हिस्सा बन उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी को सातवें आसमान तक पहुंचा दिया. इन दिनों एक्ट्रेस सूर्यकुमार यादव मामले को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं.
अदाकारा ने क्रिकेटर पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें लगातार मैसेज करते थे और उनके पीछे पड़े रहते हैं. इसके बाद से एक्ट्रेस को सूर्यकुमार यादव के फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब खुशी मुखर्जी का नाम विवादों में छाया है.
कई बार अदाकारा को उनके अतरंगी कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जा चुका है. रिवीलिंग कपड़ों में एक्ट्रेस अक्सर ही पैप्स के सामने पोज देती नजर आती हैं. जब उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है तब नेटीजंस भी उन्हें ट्रोल करने का एक मौका नहीं छोड़ते.
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक्स और उनके आउटफिट्स की बहुत आलोचना होती है. एक बार तो ऐसा हुआ था कि एक्ट्रेस को पैप्स से भी माफी मांगनी पड़ी थी. दरअसल ये किस्सा ऐसा था जब एक्ट्रेस का एक फोटो वायरल हुआ जिसमें वो सिर्फ कुर्ता पहने ही दिख रही थीं.
इसके बाद खुशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि पैपराजी फोटोज क्लिक करते हैं और नाम मेरा बदनाम हो रहा है. जिसके बाद पैप्स भी भड़क गए और बाद में एक्ट्रेस ने उनके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी.
खुशी मुखर्जी के करियर पर गौर करें तो उन्होंने सब टीवी के शो 'बालवीर' में काम किया था. इसके अलावा उन्हें माइथोलॉजिकल सीरियल्स 'कहत हनुमान' और 'जय श्री राम' में भी देखा गया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस 'हार्ट अटैक', 'डोंगा प्रेमा', 'श्रृंगार', 'नादान' और 'देविका' जैसी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
इसके अलावा वो मुनव्वर फारुकी के रिएलिटी शो 'सोसाइटी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. जहां शो के लिए उन्होंने अपना एक आइब्रो भी उड़ा दिया था. पर्सनल लाइफ पर गौर करें तो खुशी मुखर्जी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उनकी इंगेजमेंट हो चुकी थी लेकिन बाद में शादी टूट गई और इस वजह से उन्हें काफी इमोशनल प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ा.