✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

रंगाई-पुताई करने वाले ने जब फिल्मों में रखा कदम, बनाई करोड़ों की संपत्ति, फिर क्यों रहने लगे एकदम सिंपल?

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  31 Dec 2025 06:53 PM (IST)
रंगाई-पुताई करने वाले ने जब फिल्मों में रखा कदम, बनाई करोड़ों की संपत्ति, फिर क्यों रहने लगे एकदम सिंपल?

नाना पाटेकर सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने समाजसेवी कामों के लिए भी बहुत मशहूर हैं. नाना ने हमेशा अपने खास पलों का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए किया है. वह एक उम्दा अभिनेता होने के साथ-साथ एक संवेदनशील इंसान भी हैं जो हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं.

1

नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में की थी. उनकी पहली फिल्म 'गालि गालिचा' जो एक मराठी फिल्म थी. एक्टिंग की दुनिया में नाना का सफर करीब 45 साल का है. इन सालों में उन्होंने करीब 70 से अधिक फिल्मों में काम किया. हिंदी और मराठी के अलावा अन्य भाषाओं की भी फिल्में शामिल हैं.

2

करियर के शुरुआती दिनों में नाना ने छोटी-छोटी भूमिकाएं की थी लेकिन 1989 में 'परिंदा' फिल्म से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद प्रहार,खामोशी: द म्यूजिकल, क्रान्तिवीर ,वेलकम , नटसम्राट ,अपहरण ,अब तक छप्पन, टैक्सी नंबर 9211 और राजनीति जैसी फिल्में की. इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया. वहीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन की थीं.

3

नाना पाटेकर के करियर स्ट्रगल की बात करें तो, उनकी लाइफ चेजिंग स्टोरी काफी प्रेरणादायक रही है. कहा जाता है कि नाना ने 35 रुपये महीने की नौकरी से शुरुआत की और अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया.

4

नाना पाटेकर का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मरूड-जंजीला गांव में हुआ था. उनके पिता टेक्सटाइल पेंटिंग का छोटा सा कारोबार करते थे, लेकिन एक करीबी आदमी ने उन्हें धोखा दे दिया और सारा पैसा, प्रॉपर्टी, और काम छीन लिया. इस धोखे के बाद नाना के पिता इतने टूट गए कि वह बीमार पड़ गए.

5

परिवार में तंगी आ गई थी. अब उनके न पैसा था न कामकाज. ऐसे में 13 साल के नाना पाटेकर पर परिवार और पिता की जिम्मेदारी आ गई. उन्होंने छोटे से उम्र में नौकरी ढूंढना शुरू कर दिया. पहले तो उन्होंने फिल्मों के पोस्टर रंगने का काम किया. जहां उन्हें हर महीने सिर्फ 35 रुपये मिलते थे. फिर सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग का काम भी मिला और वह चूने का काम करके घर चलाने लगे.

6

नाना के लिए यह समय बेहद कठिन था लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी. इस तरह उनके जीवन की जद्दोजहद चलती रही. इसी दौरान उन्होंने मराठी फिल्मों की तरह रूख किया और धीरे-धीरे वह अपनी मेहनत और टैलेंट से वो खास मुकाम हासिल किया, जो उन्हें दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया.

7

celebrityearnings.com के मुताबिक नाना पाटेकर की टोटल नेटवर्थ करीब 50-60 करोड़ रुपये है. वह अब एक फिल्म के लिए करीब 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रॉपर्टी और अन्य इनवेस्टमेंट से कमाई करते हैं. उनकी मंथली इनकम 50 लाख है और वे सालभर में 6 करोड़ रुपये कमा लेते हैं. करोड़ों के मालिक होने के बावजूद नाना पाटेकर ने निजी जिंदगी को सादगी से जीने का रास्ता अपनाया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • रंगाई-पुताई करने वाले ने जब फिल्मों में रखा कदम, बनाई करोड़ों की संपत्ति, फिर क्यों रहने लगे एकदम सिंपल?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.