Katrina Kaif Pics: कैटरीना कैफ पाउडर ब्लू साड़ी में लगीं बिल्कुल अप्सरा, फैंस बोले- 'विक्की भईया कितने सोमवार के व्रत रखे थे'

कैटरीना कैफ ने साड़ी में शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के बाद कैटरीना कैफ ने एक Unknown लोकेशन के लिए उड़ान भरी थी. सोमवार को, एक्ट्रेस ने रॉयल प्लेस से पाउडर ब्लू साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वैलरी में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं. ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पैलेस टर्नड होटल में पहुंची हैं. हालांकि कैटरीना ने ये खुलासा नहीं किया है कि वह किस सिटी में हैं.
कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी साड़ी लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन सभी तस्वीरों में कैटरीना की अदाएं देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
कैटरीना ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ अपने बालों को खुला छोड़ा है और इस लुक में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं.
फैंस कैटरीना के लुक पर फिदा हो रहे हैं और जमकर उनकी तारीफों में कमेंट भी कर रहे हैं.
एक फैन ने कमेंट में कैटरीना कैफ के लिए गाना लिखा, शाइनिंग इन द स्टार शाइनिंग इन द सेटिंग सन लाइक पर्ल अप ऑन द ओसियन कम एंड फील मी.
वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “ विक्की कौशल कितने लकी हो भईया, कौन से मंदिर जाते थे. या भगवान से कोई सेटिंद करके रखे हो. सुनो कितने सोमवार के व्रत रखे थे भईया.”
वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “ भाई साहब, सच में कितनी खूबसूरत है ये, अप्सरा मतलब उफ्फ..”
कैटरीना ने तस्वीरों के साथ एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह पैलेस की बाउंड्री के पास खड़ी हुई नजर आ रही हैं और खुले एरिया को निहार रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ वायरल सॉन्ग के साथ कैप्शन दिया, मेरा दिल ये पुकारे आजा.