Koffee With Karan 7: लाल रंग में रंगे नजर आए Karan Johar, कॉफी विद करण में लगेगा गुलाबी तड़का
करण जौहर के कॉफी विद करण के नए सीजन का आगाज हो चुका है. शो की शूटिंग चरम पर है और सेट से आए दिन करण लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में करण जौहर ने सेट से अपना ऑल रेड लुक रिवील किया है.
साथ ही इस लुक से करण जौहर ने यह भी बताया है कि इस बार करण के शो में गुलाबी तड़का लगता नजर आएगा.
करण जौहर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जेड३ यह लाल रंग मुझे कब छोड़ेगा, कॉफी विद करण सीजन 7 इस पेंटिंग द टाउन रेड...
आउटफिट से मैचिंग ग्लासेस लगाए करण रेड वॉल के सामने किल्लर पोसेस मारते नजर आ रहे हैं.
खबरों की मानें तो शो के पहले मेहमान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह बनते नजर आएंगे.
शो में करण जौहर की मस्ती भरी गॉसिप्स अब जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार्ट पर देखने को मिलेगी और इन स्टार्स की पर्सनल लाइफ के कुछ छुपे राज भी आपको सुनने को मिलेंगे.