✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कौन हैं एक्ट्रेस कानी कुसृति? 'अस्सी' में निभाया मजबूत किरदार, जीत चुकी हैं कई सम्मान

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  20 Feb 2026 09:20 PM (IST)
कौन हैं एक्ट्रेस कानी कुसृति? 'अस्सी' में निभाया मजबूत किरदार, जीत चुकी हैं कई सम्मान

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' आज यानी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें तापसी एक वकील के किरदार में नजर आ रही है. फिल्म में मजबूत किरदार निभा रही कानी कुसृति एक रेप पीड़िता है, जिसके इंसाफ के लिए तापसी लड़ाई लड़ती है. हालांकि हर कोई ये जानना चाहता हैं कि कानी कुसृति कौन है? तो आइए उनके बारे में जानते हैं.

1

कानी कुसृति मलयालम सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी दमदार और अलग तरह की भूमिकाओं के लिए खास पहचान बना चुकी हैं. कानी का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था और वो साउथ इंडस्ट्री से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक खुद को साबित कर चुकी हैं.

2

उनके माता-पिता सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं. उन्होंने समाज में बराबरी और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई. यही सोच कानी की परवरिश में भी दिखती है. 'कुसृति' सरनेम उन्होंने खुद अपने लिए चुना है, जिसका मलयालम में मतलब 'शरारती' है.

3

कानी ने थिएटर से अभिनय की शुरुआत की थी. उन्होंने त्रिशूर स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और बाद में पेरिस जाकर फिजिकल थिएटर की ट्रेनिंग भी ली. एक्टिंग उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि गंभीर कला है.

4

उन्हें पहली पहचान फिल्म 'केरल कैफे' से मिली. इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे अपनी मजबूत छवि बनाई.

5

साल 2019 में आई फिल्म 'बिरयानी' में उनके अभिनय ने सबका ध्यान खींचा. इस रोल के लिए उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. साथ ही मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी उन्हें सम्मानित किया गया.

6

कानी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं. वो 'महारानी', 'ओके कंप्यूटर' और 'किलर सूप' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पसंद की गई हैं.

7

फिल्म 'अस्सी' में कानी एक स्कूल टीचर की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी एक दर्दनाक घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है. ट्रेलर में उनके इमोशनल अभिनय की खूब तारीफ हो रही है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • कौन हैं एक्ट्रेस कानी कुसृति? 'अस्सी' में निभाया मजबूत किरदार, जीत चुकी हैं कई सम्मान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.