John Abraham Inside Home: मुंबई में आलीशान ‘द स्काई’ विला में रहते हैं जॉन अब्राहम, खूबसूरत इंटीरियर से सजा है घर का हर कोना

जॉन अब्राहम के घर की इनसाइड फोटोज
बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम करने वाले जॉन अब्राहिम ने मुंबई में अपना एक बेहद आलीशान विला बनाया हुआ है. जिसे देखकर आप भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.
जॉन के इस लग्जरी होम से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. जो घर को एक अलग ही वाइब देता है. ये घर का लिविंग रूम है. जहां कांच का दरवाजा और लाइट ब्राउन सोफे लगे है.
जॉन का ये घर एक डुप्लेक्स विला है. जिसमें ऊपर जाने के लिए घऱ के अंदर से ही सीढ़ियां बनाई गई है. जिनपर वुडन वर्क किया गया है.
ये जॉन के विला की का चेरिस है. जोकि काफी ज्यादा बड़ा है. यहां पर कई तरह के पेड़-पौधे भी लगे हुए हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन को आखिरी बार फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था. जिसमें वो दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ नजर आए थे.
ये तो सभी जानते हैं कि जॉन फिटनेस फ्रिक हैं. इसलिए इन सब चीजों के अलावा एक्टर के घर में एक जिम भी बनाया गया है. जहां वो अक्सर वर्कआउट करते हुए दिखाई देते हैं.