जान्हवी कपूर ने दिखाई 29वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड और साउथ में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी जाह्नवी कपूर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो आज के दिन को सेलिब्रेट करती नजर आई. आज वो नंगे पैर 3500 सीढियां चढ़कर तिरुमला तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंची. इसके बाद अपने करीबियों के साथ आज के दिन को एंजॉय किया. अब यह तस्वीरें फैंस के बीच वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर पहाड़ों के बीच खड़ी हैं. गुलाबी ड्रेस में उनके मुस्कुराते हुए चेहरे पर पड़ रही धूप उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है.
जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ ग्रुप फोटो शेयर की है. आज वो अपना दिन अपने लोगों के साथ खुलकर जीती दिखाई दे रही है.
इस फोटो में जाह्नवी ने एक केक की फोटो डाली है, जिसमें HBD Ladoo लिखा है और उस पर मोमबत्ती जल रही है.
अपने जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर तिरुमला मंदिर में नंगे पैर सीढियां चढ़ती है. इस तस्वीर में उन्होंने दिखाया है कि वह अब तक 3000 सीढियां चढ़ चुकी है और 550 अभी और बाकी है.
इसमें जाह्नवी कपूर ने बर्थडे डेकोरेशन की तस्वीर डाली है, जिसे न्यूट्रल कलर्स के साथ सजाया गया है.
इस तस्वीर में जाह्नवी हल्के गुलाबी रंग के कुर्ता सेट में दिखाई दे रही है. कानों में व्हाइट कलर के छोटे झुमके और बिंदी में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं.
फोटो में जाह्नवी तिरुमला मंदिर में अपने दोस्त के साथ बैठी नजर आ रही हैं. इसमें वह व्हाइट कलर के सिंपल कुर्ता पैंट में दिखाई दे रही है.