सौतेले बेटे सनी और बॉबी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा को क्या कहकर बुलाते हैं?

धर्मेंद्र के परिवार की बातें हमेशा फैंस के बीच दिलचस्प रही हैं. हेमा मालिनी सुपरस्टार सनी देओल और बॉबी देओल की सौतेली मां हैं. दोनों के पिता धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी की थी. हालांकि दोनों हेमा को मां कहकर नहीं बुलाते हैं. तो फिर दोनों हेमा को क्या कहते हैं? ये खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी और वह सनी देओल बॉबी देओल की सौतेली मां बनी थीं.
हेमा मालिनी और सनी देओल की उम्र में 9 साल का अंतर है.हेमा 77 साल है और सनी 68 साल के हैं.
हेमा मालिनी से 'हेलो डीडी' इवेंट के दौरान एक फैन अविनाश कदम ने टेलिफोन पर सवाल पूछा था कि उन्हें सनी देओल-बॉबी देओल क्या कहकर बुलाते हैं.
तब हेमा मालिनी ने इसका जवाब दिया था सनी-बॉबी हेमा जी कहकर बुलाते हैं.
बता दें, जब प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की शादी हुई थी, तब हेमा मालिनी 6 साल की थीं.
हेमा मालिनी ने बताया था कि सनी-बॉबी दोनों उनके घर आते हैं लेकिन वह इंटरनेट पर फोटेस शेयर नहीं करती हैं.
हेमा मालिनी का धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ रिश्ता सामान्य है. दोनों के बीच फिलहाल कोई खटास नहीं है.