✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Gulshan Devaiah Birthday: 'दहाड़' में डराया, 'बधाई दो' में चौंकाया, गुलशन देवैया के वो 7 किरदार, जिन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  28 May 2026 09:01 AM (IST)
Gulshan Devaiah Birthday: 'दहाड़' में डराया, 'बधाई दो' में चौंकाया, गुलशन देवैया के वो 7 किरदार, जिन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया 28 मई को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने साल 2010 में अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में होती है. गुलशन देवैया ने अपने करियर में कई दमदार परफॉर्मेंस दी हैं. वो हर रोल में छाए हैं. आइए गुलशन देवैया के बर्थडे पर एक्टर के उन 7 किरदारों पर नजर डालते हैं, जिन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे.

1

'दहाड़': सबसे पहले बात करते हैं साल 2023 में आई वेब सीरीज 'दहाड़' की, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर देवी लाल सिंह का किरदार निभाया है. इस सीरीज में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसमें सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा और सोहम शाह भी लीड रोल में हैं.

Continues below advertisement
2

'बधाई दो' : साल 2022 में आई राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' में गुलशन ने वकील गुरु नारायण की भूमिका निभाई है, जो राजकुमार राव का लव इंटरेस्ट है. उन्होंने फिल्म में इस किरदार के जरिए LGBTQ समुदाय से जुड़े कई रूढ़िवादी विचारों को तोड़ा.

Continues below advertisement
3

'गन्स एंड गुलाब्स': नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज में गुलशन ने 'चार-कट आत्मा राम' नाम के एक सनकी और खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभाया है. 90 के दशक के रेट्रो लुक और एक अजीबोगरीब हेयरस्टाइल वाले इस किरदार में उन्होंने स्क्रीन पर काफी दहशत फैलाई.

4

'मर्द को दर्द नहीं होता': इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में गुलशन देवैया ने जुड़वां भाइयों (कराटे मणि और जिमी) का डबल रोल निभाया था. दोनों बिल्कुल अलग स्वभाव वाले किरदारों को एक ही फिल्म में इतनी खूबसूरती से निभाकर उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया.

5

'हंटररर':- इस फिल्म में गुलशन देवैया ने मंदार पोनक्षे नाम के एक बेहद सिंपल दिखने वाले लड़के की भूमिका निभाई, जो महिलाओं के प्रति जुनूनी था. फिल्म में उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी.

6

'घोस्ट स्टोरीज़': दिबाकर बनर्जी की इस एंथोलॉजी फिल्म में गुलशन बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए थे. वो फिल्म में जोंबी राक्षस बने थे. उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को चौंका दिया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

7

'शैतान' : गुलशन ने इस फिल्म में करण चौधरी उर्फ ​​केसी की भूमिका निभाई हैं, जो एक बिगड़ैल लड़का है और एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है. गुलशन की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. दुनियाभर में उनकी खूब तारीफ हुई.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Gulshan Devaiah Birthday: 'दहाड़' में डराया, 'बधाई दो' में चौंकाया, गुलशन देवैया के वो 7 किरदार, जिन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे आप
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.