Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत नहीं है असली नाम, मैडम तुसाद में लगा है वैक्स स्टैचू, बर्थडे पर जानें सिंगर से जुड़े ये खास फैक्ट्स

पॉपुलर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ कल (6 जनवरी को) अपना 41वां बर्थडे मनाएंगे. इस खास मौके पर आइए उनसे और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जानते हैं.
दिलजीत दोसांझ का असली नाम दिलजीत नहीं है. म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले सिंगर ने अपना नाम बदल लिया था. उनका असली नाम दलजीत सिंह दोसांझ है.
दिलजीत दोसांझ पहले सिख सेलिब्रेटी हैं जिनका पगड़ी वाला वैक्स स्टैचू मैडम तुसाद में लगा है.
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है. उन्होंने सिर्फ दसवीं तक की पढ़ाई की है. सिंगर ने खुद कई बार ये भी कबूल किया है कि उनकी अंग्रेजी कमजोर है.
सिंगर एक बड़े स्नीकरहेड हैं. उनके पास एडिडास यीजी 750 बूस्ट की सबसे महंगी जोड़ी में से एक है. इसकी कीमत लगभग 5.9 लाख रुपए है.
म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले दिलजीत लोकल गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे. लोगों की वाहवाही ने उन्हें हौसला दिया और उन्होंने वेडिंग फंक्शन्स में गाना शुरू कर दिया था.
दिलजीत दोसांझ अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत प्राइवेट रखते हैं. उनके घर में कौन-कौन हैं, उन्होंने शादी की या नहीं, इस बारे में उन्होंने कभी कोई खुलासा नहीं किया. हालांकि 2024 में यूके कंसर्ट के दौरान दिलजीत ने फैंस को अपनी और बहन से इंट्रोड्यूस करवाया था. ये पहली बार था जब सिंगर ने अपनी फैमिली के बारे में पब्लिकली बात की थी.
दिलजीत दोसांझ ने साल 2013 में अपने जन्मदिन पर सांझ फाउंडेशन की शुरुआत की थी. ये एक एनजीओ है जो वंचित बच्चों और सीनियर सिटीजन्स के साथ काम करता है. इसका लक्ष्य आत्मविश्वास जगाना और करियर डेवलप करना है.
दिलजीत दोसांझ का नाम भारत के टॉप सबसे अमीर सिंगरों में शुमार होता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर 172 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं.