धर्मेंद्र की बेस्ट 10 फिल्में जिन्होंने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस, ओटीटी पर देखें यहां
'तुम हसीन मैं जवान' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.45 करोड़ की कमाई की थी. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
शोले 1975 में रिलीज़ हुई एक एक्शन-एडवेंचर फ़िल्म थी जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक क्लासिक है. इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और अमजद खान जैसे दिग्गज कलाकार थे. इसने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई की थी और इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
धर्मेंद्र और मुमताज की 1973 की फिल्म लोफर एक रोमांटिक-ड्रामा और एक्शन फिल्म थी. इसमें धर्मेंद्र ने रंजीत नामक एक आवारा और जेबकतरा का किरदार निभाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की थी. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
'कहानी किस्मत की' 1973 की एक ड्रामा और एक्शन फिल्म थी. इस फिल्म में रेखा और धर्मेंद्र लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ की कमाई कर हिट साबित हुई थी. और इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
धर्मेंद्र की 'राजा जानी' 1972 एक रेट्रो रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें रोमांस, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन मेल था. धर्मेंद्र ने इसमें 'कूल डकैत' का किरदार निभाया था और उनके स्टाइलिश आउटफिट्स की चर्चा हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ की कमाई की थी. इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है.
धर्मेंद्र की फिल्म यादों की बारात 1973 में रिलीज़ हुई एक हिंदी एक्शन-ड्रामा फ़िल्म थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ की कमाई की. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.
फिल्म'दोस्त' 1974 की एक हिंदी फिल्म थी, इसमें धर्मेंद्र के साथ रहमान भी थे. यह फिल्म दोस्ती और वफादारी की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म का मजा आप अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं.
'इंसानियत के दुश्मन' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जो 1987 में रिलीज़ हुई थी और इसमें धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और राज बब्बर जैसे कलाकार थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'यमला पगला दीवाना' (2011) एक एक्शन-कॉमेडी और हास्य फिल्म थी, जिसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55.28 करोड़ की कमाई की. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.
'तहलका' 1992 की एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी, जो अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, आदित्य पंचोली, और अमरीश पुरी जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की थी. इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है.