✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

हॉलीवुड पर कोरोना वायरस बरपा रहा कहर, यहां जानिए कौन-कौन हुए शिकार...

एबीपी न्यूज़   |  17 Mar 2020 12:18 PM (IST)
1

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन को भी कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया है. बता दें कि वह अपनी फिल्म के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे. जहां उन्हें और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. हालांकि टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी को आइसोलेशन में रखा गया है. जहां से वह लगातार अपने स्वास्थ्य का अपडेट दे रहे हैं.

2

जेम्स बॉन्ड सीरिज की फिल्म क्वांटम ऑफ सोलेस में नजर आई यूक्रेनी मूल की अभिनेत्री ओल्गा कुरलेंको भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने की सलाह भी दी थी.

3

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के सीईओ लुसियन ग्रिंज को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बीते हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने हाल ही में 29 फरवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाया है.

4

चर्चित वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में नजर आ चुके अभिनेता क्रिस्टोफर हिवु भी कोरोना की चपेट में हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से जानकारी देते हुए इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि वह घर पर ही खुद को आइसोलेशन में रख रहे हैं. अपने स्वास्थ्य के बारे में बताते हैं कि फिलहाल उन्हें सर्दी के लक्षण दिख रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को कोरोना से सावधान रहने की बात कही है.

5

हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता इदरीस एल्बा भी कोरोना से ग्रस्त हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि कोरोना के लिए किए गए परीक्षण में उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर परेशान होने की जरूरत नहीं है. वह अपने स्वास्थ्य की जानकारी सोशल मीडिया पर देते रहेंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • हॉलीवुड पर कोरोना वायरस बरपा रहा कहर, यहां जानिए कौन-कौन हुए शिकार...
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.