IN PICS: तलाक के बाद इन सितारों ने फिर से बसाया अपना घर, दीया मिर्ज़ा से फरहान अख्तर तक का नाम है शामिल

फरहान अख्तर
शादी एक कपल की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है. एक लड़का और लड़की शादी इसलिए करते हैं, ताकि वह एक-दूसरे के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिता सकें, लेकिन कुछ रिश्ते थोड़े समय के लिए टिकते हैं. मनोरंजन जगत में हमने कई ऐसे स्टार कपल्स को देखा है, जिनकी शादी ने जितनी सुर्खियां बटोरी, उससे ज्यादा उनका अलगाव मीडिया हेडलाइंस में छाया रहा है. हालांकि, कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर और नए प्यार को तलाशकर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की. मनोरंजन जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने तलाक के बाद फिर से शादी की. आइए आपको उन सितारों की लिस्ट के बारे में बताते हैं.
अमेरिकन म्यूजिशियन ट्रेविस बार्कर (Travis Barker) ने हाल ही में मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार कर्टनी कार्दशियन से तीसरी बार शादी की. इटली में आयोजित उनके विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. बता दें कि, ट्रेविस बार्कर ने साल 2001 में पहली शादी मेलिसा कैनेडी से की थी, जिनसे उनकी शादी महज 9 महीने तक चली थी. इसके बाद उन्होंने अमेरिकन एक्ट्रेस शन्ना मोकलर के साथ दूसरी शादी की, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं. हालांकि, साल 2008 में उन्होंने अपनी 4 साल की शादी को खत्म कर दिया था. वहीं, कर्टनी की बात करें तो, ट्रेविस के साथ ये उनकी पहली शादी है. वह टीवी पर्सनैलिटी स्कॉट डिसिक के साथ कई सालों तक रिश्ते में थीं. उनके तीन बच्चे भी हैं.
एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने साल 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अपनी पहली ही फिल्म से लाखों दिलों की धड़कन बन गई थीं. हालांकि, उन्होंने उस वक्त कईयों का दिल तोड़ा था, जब उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर साहिल सांघा के साथ साल 2014 में शादी रचाई. शादी के 5 साल बाद 2019 में उन्होंने साहिल संग तलाक की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था. हालांकि, अब दीया मिर्जा दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने 15 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी की थी. वैभव की भी दीया के साथ दूसरी शादी है. उनकी पहली पत्नी सुनैना थीं, जिनसे वह अलग हो चुके हैं. सुनैना से उन्हें समायरा नाम की एक बेटी है.
बॉलीवुड अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और प्लेबैक सिंगर फरहान अख्तर भी उन खुशनसीब सितारों में से एक हैं, जिन्हें दूसरी बार प्यार मिला और अब बेहद खुशहाल जीवन बिता रहे हैं. उनकी पहली शादी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ साल 2000 में हुई थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां शाक्य औरर अकीरा हैं. फरहान और अधुना ने साल 2017 में तलाक ले लिया था. इसके बाद से ही फरहान, मॉडल शिबानी दांडेकर के साथ रिश्ते में आए. 19 फरवरी 2022 को फरहान और शिबानी ने शादी रचाई थी.
अमेरिकन सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. उन्होंने करीब दो दशक पहले बेन एफ्लेक को डेट किया था और सगाई भी की थी, लेकिन वे अलग हो गए थे. जेनिफर ने तीन शादियां कीं, लेकिन उनकी तीनों शादियां ज्यादा समय तक नहीं चलीं. उनकी तीसरी शादी मार्क एंथनी से साल 2014 में टूटी थी, जिनसे उन्होंने 2004 में शादी रचाई थी. जेनिफर और मार्क के दो बच्चे एम्मे मारिबेल मुनिज़ू और मैक्सिमिलियन डेविड मुनिज़ू हैं. अब जेनिफर जल्द ही अपने दो दशक पुराने प्यार बेन से शादी करने वाली हैं. अप्रैल 2022 में उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की थी.