बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी कर वापस लौटे वरुण धवन! एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में हुए स्पॉट

वरुण धवन अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी कर अमृतसर से मुंबई लौट चुके हैं. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अपने कैमरे में उन्हें कैद किया. इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइल और स्वैग से लाइमलाइट अपने नाम की. देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में थे. अब फाइनली उनकी इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
शूटिंग पूरा कर अब वो पंजाब से मुंबई लौट चुके हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला जहां अभिनेता अलग अवतार में नजर आएं.
वरुण धवन एयरपोर्ट पर कैजुअल अवतार में अमेरिकन रैपर एमिनम वाली अपनी टीशर्ट को फ्लांट करते हुए नजर आए.
रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता ने कई बार बताया है कि उन्हें अमेरिकन रैपर एमिनम के गाने बहुत पसंद है. इस टीशर्ट में वरुण का स्वैग देख फैंस उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं.
अभिनेता ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक डेनिम जोगर्स पेयर के साथ. सर पर टोपी और कानों में एयरपोड्स लगाए अभिनेता का ये रूप फैंस को बहुत ही स्टाइलिश लग रहा है और उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
सोशल मीडिया पर वरुण धवन की इन वायरल तस्वीरों में उनका क्लीन शेव्ड लुक देखा गया. फैंस को उनका ये लुक बहुत पसंद आ रहा है और वो अपने फेवरेट एक्टर की तस्वीरों में जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो बॉर्डर 2 को अगले साल यानी 23 जनवरी 2026 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में वरुण धवन परम वीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह की भूमिका में नजर आएंगे.