✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बॉलीवुड फिल्में जिनका रिलीज से पहले बदला गया था नाम, लिस्ट में 'वीर जारा' भी है शामिल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  05 Mar 2026 02:11 PM (IST)
बॉलीवुड फिल्में जिनका रिलीज से पहले बदला गया था नाम, लिस्ट में 'वीर जारा' भी है शामिल

बॉलीवुड में फिल्म बनाना जितना चुनौती भरा काम है, उतना ही मुश्किल होता है उसका नाम तय करना. कई बार फिल्म का कंटेंट नहीं, बल्कि उसका टाइटल ही विवाद की वजह बन जाता है. धार्मिक भावना, सामाजिक आपत्तियां के चलते मेकर्स को आखिरी समय पर नाम बदलना पड़ता है. दिलचस्प बात यह है कि कई फिल्मों के बदले हुए नाम ही आगे चलकर उनकी पहचान बन गए. आइए जानते हैं ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में, जिनका टाइटल रिलीज से पहले बदला गया.

1

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का नाम पहले सिर्फ 'राम-लीला' था. कुछ धार्मिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि यह पवित्र नाम का गलत इस्तेमाल है. विवाद के बाद फिल्म का नाम बदलकर 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' कर दिया गया.

Continues below advertisement
2

शाहरुख खान और इरफान खान की इस फिल्म का नाम पहले 'बिल्लू बार्बर' था. लेकिन हज्जाम समुदाय ने 'बार्बर' शब्द पर आपत्ति जताई. उनका कहना था कि यह शब्द उनके पेशे को गलत तरीके से दिखाता है. विवाद बढ़ने से पहले ही मेकर्स ने फिल्म का नाम छोटा कर सिर्फ 'बिल्लू' कर दिया.

Continues below advertisement
3

अक्षय कुमार की इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म का नाम पहले 'राजकुमार' रखा जा रहा था. लेकिन बाद में मेकर्स को लगा कि 'सिंह इज किंग' ज्यादा दमदार और कैची है. नया नाम फिल्म की एनर्जी और पंजाबी अंदाज को बेहतर तरीके से पेश करता था.

4

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम पहले 'रैंबो राजकुमार' रखा गया था. लेकिन हॉलीवुड की मशहूर 'रैंबो' सीरीज के मेकर्स ने इस टाइटल पर आपत्ति जताई, क्योंकि उसके अधिकार उनके पास थे. कानूनी कारणों से फिल्म का नाम बदलकर 'आर...राजकुमार' कर दिया गया.

5

जॉन अब्राहम की इस थ्रिलर फिल्म का शुरुआती नाम 'जाफना' रखा गया था, जो श्रीलंका के एक शहर का नाम है. लेकिन कुछ लोगों ने आपत्ति जताई कि इससे उस जगह की छवि खराब हो सकती है. विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'मद्रास कैफे' कर दिया. शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई और दर्शकों से सराहना मिली।

6

शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म का नाम पहले 'कभी अलविदा ना कहना' रखने की प्लानिंग थी. लेकिन बाद में यह टाइटल किसी और प्रोजेक्ट के लिए तय हो गया. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'कल हो ना हो' रखा, जो कहानी की थीम से बेहतर मेल खाता था.

7

यश चोपड़ा की इस मशहूर प्रेम कहानी का नाम 'ये कहां आ गए हम' बताया जाता है. बाद में मेकर्स ने महसूस किया कि किरदारों के नाम पर बनी 'वीर-जारा' ज्यादा प्रभावी और यादगार रहेगा. नाम बदलने का फैसला सही साबित हुआ और फिल्म 2004 की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में गिनी गई.

8

सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का नाम पहले 'लवरात्रि' रखा गया था. लेकिन कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह नाम हिंदू पर्व नवरात्रि का मजाक उड़ाता है. मामला कानूनी दायरे तक पहुंच गया. विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया. नाम बदलने के बाद फिल्म बिना किसी रुकावट के रिलीज हुई.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • बॉलीवुड फिल्में जिनका रिलीज से पहले बदला गया था नाम, लिस्ट में 'वीर जारा' भी है शामिल
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.