✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

क्या खूबसूरत दिखने के लिए अवनीत कौर ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं कुछ भी कर सकती हूं...'

निशा शर्मा   |  24 Mar 2025 12:18 PM (IST)
1

अवनीत कौर को डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से पॉपुलैरिटी मिली थी. वह इस रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट थीं. इसके बाद उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई टीवी सीरियल में काम किया. बाद में, वह अलादीन - नाम तो सुना होगा और अन्य कई और हिट सीरियल में दिखाई दीं.

2

वह उन सितारों में से हैं जिन्होंने टेलीविजन से फिल्मों में एंट्री की है, उन्होंने 2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह करीब करीब सिंगल, टीकू वेड्स शेरू और कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं.

3

अवनीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराने की अफवाहों पर भी बात की.

4

हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में, अवनीत कौर ने क्लियर किया कि उन्होंने लुक को और खूबसूरत बनाने लिए किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है. उन्होंने कहा कि उन्हें अजीब लगता है जब लोग यह कहते हुए कमेंट करते हैं कि वह अलग दिखती हैं और वह बदल गई हैं.

5

उन्होंने बताया कि वह 7 या 8 साल की थीं जब लोगों ने उन्हें स्क्रीन पर देखा था और तब और अब में बहुत अंतर है. 'अब मैं 23 साल का हो गई हूं, तो बेशक, फर्क तो होगा ही. आप यंग एज में पहुंचते हैं, आपकी विशेषताएं बदल जाती हैं और आप बड़े हो जाते हैं.

6

इंटरव्यू में आगे अवनीत कौर ने यह भी बताया कि वह जो कुछ भी करती हैं वह केवल अपनी स्किन को टाइट करने के लिए करती हैं और आगे कहा, 'मैंने अपने फीचर्स चेंज करने के लिए कुछ भी नहीं किया है, जैसे कि एक डिफरेंट नोज लेना. मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है.'

7

अवनीत ने 2010 में ज़ी टीवी के डांस शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन सेमीफाइनल से ठीक पहले वह बाहर हो गईं. बाद में उन्होंने 2012 में शो मेरी मां से अभिनय की शुरुआत की और कई सीरियल्स में दिखाई दीं, जिनमें सावित्री - एक प्रेम कहानी, चंद्र नंदिनी, एक मुट्ठी आसमान और अलादीन - नाम तो सुना होगा शामिल हैं.

8

उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया, उसके बाद करीब करीब सिंगल में कैमियो किया. बाद में, उन्होंने कंगना रनौत द्वारा प्रोड्यूस फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों से मिक्स्ड से-निगेटिव रिव्यू मिली थी. इसके बाद उन्होंने लव की अरेंज मैरिज में सनी सिंह के साथ अभिनय किया था.

9

अवनीत अब फिल्म लव इन वियतनाम में अभिनय करने के लिए तैयार हैं. राहत शाह काजमी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, राज बब्बर और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सबसे ज्यादा बिकने वाले तुर्की उपन्यास मैडोना इन ए फर कोट पर आधारित इस फिल्म की रिलीज की तारीख अभी अनाउंस नहीं की गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • क्या खूबसूरत दिखने के लिए अवनीत कौर ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं कुछ भी कर सकती हूं...'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.