अर्जुन कपूर ने बिना कपड़ों के शेयर की अपनी ऐसी फोटो, लोगों ने उड़ाया मज़ाक 'भाई अब बस एक्टिंग छोड़ दे महरबानी होगी..'

अर्जुन कपूर सेमी न्यूड फोटो
वेकेशन से अर्जुन लगातार अपनी फोटोज़ शेयर कर रहे हैं. जिनमें एक्टर बेहद कूल नज़र आ रहे हैं. विदेश में भी एक्टर कहीं जिम में पसीना बहा रहे हैं तो कहीं पार्क में चिल कर रहे हैं.
इस क्रम में अर्जुन ने बिना कपड़ों के अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज़ को देखकर कोई अर्जुन पर मर मिटा है तो कोई उनका मजाक उड़ा रहा है.
वैसे सेमी न्यूड पिक्स के अलावा भी अर्जुन ने अपनी कुछ पिक्स शेयर की हैं जिनमें वो काफी स्मार्ट लग रहे हैं.
ब्लैक लोअर के साथ अर्जून कपूर ने लाइट मेंहदी कलर की शर्ट पहनी हुई है. इस गेटअप के साथ एक्टर ने ब्राउन कलर के सनग्लासेस लगाए हैं और उसपर एक्टर के गीले बाल उनके लुक को सेक्सी और कूल बना रहे हैं.
अर्जुन अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं.एक्टर कहीं भी जाएं पर जिम जाना नहीं भूलते.
बात करें वर्क फ्रंट की तो एक्टर आखिरी बार कुत्ते में नजर आए थे. एक्टर की ये फिल्म फ्लॉप रही थी. वहीं एक्टर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं.