✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Amrita Singh Birthday: अमृता सिंह को 'बेताब' में सनी देओल संग कैसे मिला था रोल? हैरान कर देगा किस्सा

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  09 Feb 2026 01:19 PM (IST)
Amrita Singh Birthday: अमृता सिंह को 'बेताब' में सनी देओल संग कैसे मिला था रोल? हैरान कर देगा किस्सा

एक्ट्रेस अमृता सिंह आज यानी 9 फरवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर आइए आपको फिल्म बेताब से जुड़ा एक किस्सा बताते है. जानिए उन्हें एक्टर धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ के लिए कैसे फाइनल किया था.

1

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह, जो सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की मां हैं, आज यानी 9 फरवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली अमृता सिंह ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘बेताब’, ‘2 स्टेट्स’, ‘बदला’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ समेत कई पॉपुलर फिल्में शामिल हैं.

2

लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1983 की फिल्म ‘बेताब’ में उन्हें पहला मौका कैसे मिला और धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल की डेब्यू फिल्म के लिए अमृता सिंह को कैसे फाइनल किया था?

3

एक पुराने इंटरव्यू में अमृता सिंह ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘बेताब’ में पहला मौका कैसे मिला और धर्मेंद्र ने उन्हें अपने बेटे सनी देओल की डेब्यू फिल्म के लिए कैसे चुना.

4

उस किस्से को याद करते हुए अमृता ने कहा कि उस समय उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई खास शौक नहीं था. धर्मेंद्र सनी देओल को लॉन्च करने के लिए ‘बेताब’ में एक नई लड़की की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान वह दिल्ली आए और अमृता के घर भी पहुंचे. अमृता की मां का फिल्मी दुनिया से कोई लगाव नहीं था, बल्कि वह इस फैसले से काफी नाराज थीं कि अमृता फिल्मों में काम करना चाहती हैं.

5

अमृता ने आगे बताया कि उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 16–17 साल थी और पूरा मामला बस एक इत्तेफाक की तरह हुआ. उसी ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी और उन्हें बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका मिल गया.

6

बता दें, राहुल रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है, जिन्हें अपने परिवारों की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. सनी देओल और अमृता सिंह के अलावा फिल्म में शम्मी कपूर, निरूपा रॉय और प्रेम चोपड़ा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. इस फिल्म को विजयता फिल्म्स के बैनर तले बिक्रम सिंह देहल ने प्रोड्यूस किया था.

7

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमृता सिंह आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में नजर आई थीं, जिसमें टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Amrita Singh Birthday: अमृता सिंह को 'बेताब' में सनी देओल संग कैसे मिला था रोल? हैरान कर देगा किस्सा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.