ब्लैक टीशर्ट के साथ कोट और ट्रैक पैंट में आमिर खान ने एयरपोर्ट पर ली स्टाइलिश एंट्री, तस्वीरें वायरल

आमिर खान जब एयरपोर्ट पहुंचे तो सबकी निगाहें बस उन पर टिक गईं. ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे कोट और ट्रैक पैंट में उनका लुक इतना कूल और स्टाइलिश था कि ऐसा लग रहा था जैसे रेड कार्पेट पर ही चल रहे हों. उनके शांत और रिलैक्स्ड एटीट्यूड ने लुक को और भी शानदार बना दिया था.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा से ही अपने स्टाइल और अंदाज के लिए जाने जाते हैं.
हाल ही में वो एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए और इस बार उनका लुक देखकर फैंस बस तारीफों के पुल बांधने लगे.
आमिर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे कोट और मैचिंग ट्रैक पैंट पहना था. उनके इस कूल और कैज़ुअल लुक ने एयरपोर्ट की रफ्तार को भी रोक सा दिया था.
उनकी पूरी एंट्री बेहद स्टाइलिश थी. ब्लैक टीशर्ट उनके परफेक्ट फिट बॉडी को हाइलाइट कर रही थी.
जबकि ग्रे कोट ने लुक को स्मार्ट टच दिया था. ट्रैक पैंट और क्लासी व्हाइट स्नीकर्स ने उनके लुक को आरामदायक और मॉडर्न बनाया था.
साथ ही आमिर ने ब्लैक शेड्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया जिससे उनकी एयरपोर्ट एंट्री बिलकुल रेड कार्पेट स्टाइल की लग रही थी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान 2026 में एक बड़े और हाई-ऑक्टेन सुपरहीरो एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं.
जिसे लोकेश कनागराज डायरेक्ट करेंगे. ये फिल्म साल के दूसरे हाफ में शूटिंग शुरू होने वाली है.
इसके अलावा उनकी प्रोडक्शन हाउस 2026 में 'लाहौर 1947' और 'एक दिन' जैसी फिल्में रिलीज करने वाली है.
साथ ही राजकुमार हिरानी के साथ एक बायोपिक भी तैयार की जा रही है.