बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड्स, आज तक कोई एक्टर नहीं तोड़ पाया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज जिस मुकाम पर हैं, अगले कई दशकों तक शायद ही कोई और इस मुकाम पर पहुंचे. वो 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अमिताभ बच्चन के नाम सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि 7 ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. आइए जानते हैं उन खास रिकॉर्ड्स के बारे में, जिनकी वजह से अमिताभ बच्चन को 'महानायक' का खिताब मिला.
अमिताभ का नाम गिनीज बुक में दर्ज है. 2009 में आई फिल्म 'पा' के लिए बिग बी और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
अमिताभ का नाम गिनीज बुक में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि सिंगिंग के लिए भी दर्ज है. उन्होंने 19 सिंगर्स के साथ मिलकर 'श्री हनुमान चालीसा' को अपनी आवाज दी थी.
अमिताभ के नाम बॉलीवुड में सबसे ज्यादा बार डबल रोल निभाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. 1983 में आई फिल्म 'महान' में अमिताभ ने ट्रिपल रोल निभाकर भी दर्शकों को हैरान कर दिया था.
अमिताभ के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है. वो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में लीड एक्टर के तौर पर सबसे ज्यादा बार यानी 42 बार नॉमिनेट होने वाले एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 4 नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.
बिग बी को 1999 में BBC News के एक ग्लोबल ऑनलाइन पोल में 'स्टार ऑफ द मिलेनियम' चुना गया था. इस दौरान उन्होंने चार्ली चैपलिन और मार्लन ब्रैंडो जैसे दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए ये खास खिताब अपने नाम किया.
अमिताभ ऐसे पहले एशियाई एक्टर हैं, जिनका वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया. ये उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात रही.
अमिताभ की एक खास बात ये भी है कि वो दोनों हाथों से लिख सकते हैं. उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर भी अपने इस टैलेंट को दिखाया है, जहां वो दोनों हाथों से एक साथ आसानी से लिखते नजर आए थे.