✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Akhanda 2 New Release Date: 'अखंडा 2' की रिलीज को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने मांगी माफी

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  08 Dec 2025 10:38 AM (IST)
Akhanda 2 New Release Date: 'अखंडा 2' की रिलीज को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने मांगी माफी

साउथ नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा 'अखंडा 2' रिलीज होने से 24 घंटे पहले ही पोस्टपोन कर दी गई थी. दरअसल कुछ लीगल कारणों में फंसे रहने की वजह से फिल्म रिलीज नहीं की जा सकी. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट पर नया अपडेट आया है.

1

नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा अखंडा 2 को मद्रास हाई कोर्ट के इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के पक्ष में ऑर्डर के बाद रिलीज से एक दिन पहले पोस्टपोन कर दिया गया.

2

वहीं अब नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने जल्द ही एक अपडेट शेयर करने का वादा किया और देरी के लिए फैंस से माफी मांगी.

3

मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर ट्वीट में लिखा, 'हमने अखंडा 2 को बड़े पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन हमारी बहुत कोशिशों के बावजूद, कभी-कभी, सबसे अनएक्सपेक्टेड चीजें हो जाती हैं और बदकिस्मती से, यह वही समय है.

4

उन्होंनें आगे लिखा, 'हम दुनिया भर के सभी फैंस और सिनेमा लवर्स से दिल से माफी मांगते हैं जो इतनी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे. हम इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहने के लिए अपने प्यारे 'गॉड ऑफ मासेस' नंदमुरी बालकृष्ण गारु के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे. अखंडा-2 जब भी आएगी, निशाने पर लगेगी. बहुत जल्द एक नई तारीख के साथ आ रही है'.

5

बता दें कि, 5 दिसंबर को टीम ने एक बयान में कहा, 'भारी मन से हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अखंडा 2 कुछ जरूरी वजहों से तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी.

6

यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है और हम सच में समझते हैं कि इससे फिल्म का इंतजार कर रहे हर फैन और फिल्म लवर को कितनी निराशा होगी'. उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है.

7

बोयापति श्रीनु की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में संयुक्ता, बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा, आदि पिनीशेट्टी, शाश्वत चटर्जी और शामना भी कलाकारों की टोली में शामिल हैं. जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Akhanda 2 New Release Date: 'अखंडा 2' की रिलीज को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने मांगी माफी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.