Nysa Devgn Pics: दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं अजय देवगन-काजोल की बेटी, औरी के साथ वायरल हुई निसा की फोटोज

निसा लंबे समय के बाद लगता है छुट्टियों पर मुंबई आई हैं. मुंबई आने के बाद वो अपने दोस्त औरी से मिलीं.
औरी निसा साथ में घूमने गए थे. दोनों की दोस्तों के साथ कार से फोटोज वायरल हो रहे हैं.
लंबे समय बाद दोस्तों से मिलने की खुशी निसा के चेहरे पर साफ झलक रही है.
औरी और निसा ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए. औरी की टी-शर्ट ने लाइमलाइट अपनी तरफ खींच ली.
औरी की टी-शर्ट पर उनकी सलमान खान के साथ फोटो बनी हुई थी जिस पर लिखा था भाई जान. उनकी टी-शर्ट काफी क्यूट लग रही थी.
वहीं निसा के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का को-अर्ड सेट पहना हुआ था. जिसमें वो काफी अच्छी लग रही थीं.
निसा की कार में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फोटोज वायरल हो रही हैं. फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.
पैपराजी भी निसा को देखकर खुश हो गए थे. उन्होंने फोटोज लेने के लिए निसा को चारों तरफ से घेर भी लिया था.