✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जब लोगों की भीड़ में घिर गए थे अजय देवगन, फिर पिता ने ऐसे बचाई थी एक्टर की जान

सखी चौधरी   |  31 Mar 2025 09:25 PM (IST)
जब लोगों की भीड़ में घिर गए थे अजय देवगन, फिर पिता ने ऐसे बचाई थी एक्टर की जान

बॉलीवुड एक्टर आज बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. एक्टर को इंडस्ट्री का सिंघम भी कहा जाता है. लेकिन आज हम आपके लिए उनका एक ऐसा किस्सा ढूंढकर लाए हैं. जब वो हजारों लोगों की भीड़ में फंस गए थे. फिर एक्टर के पिता ने अपनी जान जोखिम में डालकर उनको बचाया था. जानिए पूरा मामला.

1

दरअसल अजय देवगन ने अपनी इस फाइट के किस्से का खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया था. एक्टर ने बताया था कि उनकी कई बार लोगों से लड़ाई हुई है. जिसमें कभी उन्होंने लोगों को पीटा तो कभी खुद मार खाई.

2

वहीं इस दौरान एक्टर के साथ फिल्ममेकर साजिद खान भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि एक बार वो अजय के साथ जीप से कहीं जा रहे थे. तभी उनके साथ बड़ा हादसा हो गया.

3

साजिद ने बताया था कि, हम उस वक्त एक पतली गली से निकल रहे थे. तभी एक बच्चा जीप के सामने आ गया. हालांकि अजय ने ब्रेक मार दिया और बच्चे को चोट नहीं लगी. लेकिन लोगों ने हमें घेर लिया.

4

इसके बाद सभी लोग साजिद और अजय को पीटने पर उतारू हो गए. तभी इसकी भनक एक्टर के पिता वीरू जी को लगी और वो करीब डेढ़ सौ से दो सौ फाइटर्स के साथ बेटे को बचाने पहुंच गए.

5

साजिद खान ने ये भी बताया था कि, वहां पहुंचकर अजय के पिता ने एक फिल्मी डायलॉग मारा. उन्होंने कहा कि, जिसने मेरे बेटे को हाथ लगाया, सामने आओ. फिर काफी देर बाद जाकर सब शांत हुए और हम वहां से निकले.

6

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार्स भी थे.

7

अब बहुत जल्द अजय देवगन ‘रेड 2’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म से उनका लुक भी रिलीज हो चुका है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • जब लोगों की भीड़ में घिर गए थे अजय देवगन, फिर पिता ने ऐसे बचाई थी एक्टर की जान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.