✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ये 7 कॉमेडी फिल्में हैं मस्ट वॉच, मूड ठीक करना है तुरंत देख डालें, IMDb रेटिंग भी जबरदस्त

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  26 Mar 2026 11:00 PM (IST)
ये 7 कॉमेडी फिल्में हैं मस्ट वॉच, मूड ठीक करना है तुरंत देख डालें, IMDb रेटिंग भी जबरदस्त

जब मूड खराब हो, कुछ भी अच्छा न लग रहा हो, तब हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में मूड ठीक करने का सबसे आसान तरीका होती हैं. ऐसी फिल्में न ज्यादा दिमाग लगवाती हैं और ना ही भारी-भरकम कहानी से परेशान करती हैं, बस हंसी और एंटरटेनमेंट देती हैं. हॉलीवुड में कई ऐसी शानदार कॉमेडी फिल्में बनी हैं, जो दोस्तों, मस्ती और मजेदार हालात से भरी हुई हैं. इन्हें देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. अगर आप भी थोड़ा रिलैक्स करना चाहते हैं, तो ये 7 फिल्में आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

1

द हैंगोवर (2009) - ये फिल्म दोस्तों की मस्ती और एक बेतुकी रात की कहानी है, जो अगले दिन रहस्य बन जाती है. तीन दोस्त बैचलर पार्टी के लिए लास वेगास जाते हैं, लेकिन सुबह उठते ही उन्हें कुछ याद नहीं रहता. उनका एक दोस्त गायब हो जाता है और फिर शुरू उसे ढूंढने की जर्नी होती है. इसे आईएमडीबी पर 10 में से 7.7 रेटिंग मिली है.

2

सुपरबैड (2007) - आईएमडीबी पर 7.6 रेटिंग के साथ ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जो स्कूल खत्म होने से पहले अपनी जिंदगी का सबसे मजेदार समय बिताना चाहते हैं. पार्टी में जाने और लोगों को इंप्रेस करने की उनकी कोशिशें धीरे-धीरे गड़बड़ा जाती हैं और हालात मजेदार हो जाते हैं.

3

पाइनेप्पल एक्सप्रेस (2008) - इस फिल्म में कॉमेडी के साथ थोड़ा एक्शन भी देखने को मिलता है. दो दोस्त एक मर्डर के गवाह बन जाते हैं और फिर अपनी जान बचाने के लिए भागते रहते हैं. इस भागदौड़ में जो हालात बनते हैं, वही फिल्म को मजेदार बनाते हैं. इसे आईएमडीबी पर 6.9 रेटिंग मिली है.

4

दिस इज द एंड (2013) - इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.6 रेटिंग मिली, ये फिल्म हॉलीवुड स्टार्स की एक पार्टी से शुरू होती है, लेकिन अचानक दुनिया खत्म होने लगती है. सभी लोग एक घर में फंस जाते हैं और खुद को बचाने की कोशिश करते हैं. इस अजीब हालात में जो कॉमेडी पैदा होती है, वही फिल्म की जान है.

5

द इंटरव्यू (2014) - ये कहानी दो टीवी होस्ट्स की है, जिन्हें एक खास इंटरव्यू के लिए उत्तर कोरिया भेजा जाता है. वहां पहुंचते ही मामला उलझ जाता है और वे एक सीक्रेट मिशन में फंस जाते हैं. इसे आईएमडीबी पर 6.5 रेटिंग मिली है.

6

गेम नाइट (2018) - आईएमडीबी पर 6.9 रेटिंग के साथ इस फिल्म में सस्पेंस का तड़का भी लगाया गया है, जिसमें एक मर्डर का खेल अलग मोड़ ले लेता है और चीजें वैसी नहीं दिखती जैसी होनी चाहिए.

7

द अदर गाइज (2010) - फिल्म में दो बदनाम पुलिस ऑफिसर टेरी और एलन को एक संदिग्ध मामले की जांच का जिम्मा सौंपा जाता है. उन्हें अपने झगड़े को भुलाकर उन पुलिस ऑफिसर्स की तरह बिहेव करना होता है, जिन्हें वो अपना आदर्श मानते हैं. आगे चलकर कहानी और मजेदार हो जाती है. आईएमडीबी पर इसे 6.7 रेटिंग मिली है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • ये 7 कॉमेडी फिल्में हैं मस्ट वॉच, मूड ठीक करना है तुरंत देख डालें, IMDb रेटिंग भी जबरदस्त
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.