आलिया भट्ट से पहले क्या इन नामी एक्ट्रेसज़ ने रिजेक्ट कर दिया था 'गंगूबाई' का रोल?

आलिया भट्ट
वैसे तो आलिया भट्ट हमेशा से ही वर्सिटाइल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में तो आलिया ने कमाल ही कर दिया.
इस फिल्म में आलिया ने जो किरदार निभाया है, उस किरदार को मानो वो घोलकर पी गईं. आलिया की एक्टिंग की काफी सरहाना की जा रही है.
क्या आप जानते हैं आलिया से पहले ये रोल तीन नामी एक्ट्रेस ने करने से इनकार कर दिया था. ये एक्ट्रेस भी इंडस्ट्री की दिगग्ज अभिनेत्रियों में शुमार हैं.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट को मानें तो आलिया से पहले दीपिका पादुकोण को फिल्म में लेने की चर्चा थी, लेकिन एक्ट्रेस फिल्म करने से इनकार कर दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी को भी ये रोल ऑफर हुआ था,लेकिन बात नहीं बन सकी.
खबर के मुताबिक दीपिका और रानी के मना करने के बाद ये रोल प्रियंका को ऑफर हुआ था, हालांकि एक्ट्रेस इस बात से इनकार कर चुकी हैं.