Bappi Lahiri Last Rites: शुरू हुई बप्पी लाहिड़ी की अंतिम यात्रा, बेटे के लौटने का हो रहा था इंतजार

बप्पी लाहिड़ी
सिंगर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं. परिवार ने बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया था. आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. परिवार बप्पी लाहिड़ी के बेटे के आने का इंतजार कर रहा था. बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस स्थित श्मशान घाट पर होने वाला है.
बप्पी लाहिड़ी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. उनके पार्थिव शरीर को खुले ट्रक में फूलों से सजाकर ले जाया जा रहा है. श्मशान घाट पर भी सारी तैयारियां कर ली गई हैं.
बप्पी दा का बेटा अमेरिका में रहता था. वह अपने परिवार के साथ बुधवार देर रात मुंबई आ गए हैं. सुबह करीब 3 बजे बप्पी दा के बेटे उनके जुहू स्थित घर में पहुंच गए थे.
बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रहे थे. वह इस बीमारी की वजह से कई दिनों तक अस्पताल में भी रहे थे अस्पताल से ठीक होने के बाद वह 15 फरवरी को अपने घर भी आ गए थे.
बप्पी दा के अंतिम संस्कार से पहले कई सेलेब्स उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए उनके घर गए थे. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) बुधवार को अपनी मां तनुजा (Tanuja) के साथ बप्पी लाहिड़ी के घर गई थीं.
बप्पी लाहिड़ी के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. हर कोई बप्पी दा के जाने से बहुत दुखी है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर कर रहे हैं.
बप्पी लाहिड़ी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खूब काम किया है. उन्हें डिस्को किंग कहा जाता था. उन्होंने हर बार अपने गानों से फैंस का दिल जीता है.