Arjun Kapoor ने Tara Sutaria संग शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें, रोमांटिक केमिस्ट्री देख Malaika Arora को हो सकती है जलन
अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, दिशा पटानी और जॉन अब्राहम की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसी बीच अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं.
हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर की है. इन तस्वीरों में तारा सुतारिया संग शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
अर्जुन कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें तारा उनके चिक्स को खिंचती हुई नजर आ रही हैं.
तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. महज कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.
अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि एक्टर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया है.
हाल ही में ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है.
इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया संग रोमांस करते नजर आएंगे. ये पहला मौका है जब दोनों की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी.