Ananya Pandey Photos: खूबसूरत वादियों के बीच बाहें फैलाकर कुछ यूं मस्ती करती दिखीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. अनन्या की गिनती अब बी टाउन की जानी मानी अभिनेत्रियों में की जाती है. अनन्या अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं.
अनन्या अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म कर इन दिनों छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. जहां से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं.
अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो खूबसूरत वादियों के बीच मस्ती करती दिख रही हैं.
अनन्या की इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में दूर-दूर तक सिर्फ पहाड़ ही दिख रहे हैं.
व्हाइट क्रॉप टॉप और जैगिंग पहने अनन्या बाहें फैलाए एंजॉय करती दिख रही हैं.
बता दें कि अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग खत्म की है. लाइगर में अनन्या के साथ साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा नजर आएंगे.