Rahul Gandhi on White T-Shirt: टीशर्ट, कुर्ता या कमीज...सिर्फ सफेद कपड़े क्यों पहनते हैं राहुल गांधी? सामने आ गया जवाब

राहुल गांधी...कांग्रेस का बड़ा, युवा और अहम चेहरा हैं. भारत की राजनीति में भी वह विपक्ष के प्रमुख नेता माने जाते हैं. वह बिल्कुल सरल और सहज नजर आते हैं. आइए, जानते हैं कि वह अक्सर सफेद रंग के कपड़े ही क्यों पहनते हैं:
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अक्सर आपने सफेद रंग के कपड़ों में देखा होगा.
यात्रा हो, रैली हो, पीसी हो या फिर मीटिंग...वह आमतौर पर सफेद टी-शर्ट पहनते हैं.
सफेद रंग की टी-शर्ट, शर्ट या कुर्ता पहनने के पीछे की खास वजह उन्होंने खुद बताई.
जन्मदिन के मौके पर 19 जून, 2024 को राहुल गांधी ने बताया कि सफेद रंग सिंपल है.
राहुल गांधी बोले, व्हाइट टी-शर्ट उनके लिए सरलता का प्रतीक है, इसलिए वह पहनते हैं.
कांग्रेस सांसद के मुताबिक, यह टी-शर्ट पारदर्शिता, दृढ़ता और सरलता का प्रतीक है.
54 साल के राहुल गांधी सोनिया गांधी और दिवंगत राजीव गांधी के बेटे (बड़ी संतान) हैं.