✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Who is Radhika Khera: कौन हैं राधिका खेड़ा, जिन्होंने तीसरे चरण की वोटिंग के बीच जॉइन कर ली BJP? जानिए

एबीपी लाइव डेस्क   |  07 May 2024 02:02 PM (IST)
Who is Radhika Khera: कौन हैं राधिका खेड़ा, जिन्होंने तीसरे चरण की वोटिंग के बीच जॉइन कर ली BJP? जानिए

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के बीच कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हिस्सा बनी हैं. आइए, जानते हैं राधिका खेड़ा के बारे में:

1

देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पर सात मई, 2024 को पार्टी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई.

2

बीजेपी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा- रामलला के दर्शन के लिए कौशल्या माता की धरती पर जिस तरह मेरे जैसी राम भक्त के साथ दुर्व्यवहार हुआ, उस हिसाब से मैं आपके पास नहीं पहुंच पाती.

3

राधिका खेड़ा ने आगे दावा किया- अगर मुझे वहां पर मोदी सरकार और बीजेपी का संरक्षण नहीं मिलता तो मैं आज यहां नहीं होती. कांग्रेस में मुझे हिंदू, सनातनी और रामभक्त होने की सजा मिल रही थी, जिसे मैं लगातार सह रही थी.

4

कांग्रेस से बीजेपी में आने वाली नेता ने आगे बताया- हम समझते थे कि कांग्रेस को महात्मा गांधी की कांग्रेस है पर सच में ऐसा नहीं है. आज की कांग्रेस राम विरोधी और हिंदू विरोधी है.

5

बीजेपी में आने से पहले राधिका खेड़ा कांग्रेस की नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर पद पर थीं. वह इससे पहले पार्टी की नेशनल सेक्रेट्री और सोशल मीडिया हेड रह चुकी हैं.

6

कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई की है, जबकि दिल्ली के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (डीसीएसी) से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) किया है.

7

राधिका खेड़ा के लिंक्डइन प्रोफाइल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, साल 2010 से 2011 तक वह दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस में नजफगढ़ जिला की महासचिव थीं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • Who is Radhika Khera: कौन हैं राधिका खेड़ा, जिन्होंने तीसरे चरण की वोटिंग के बीच जॉइन कर ली BJP? जानिए
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.