Rahul Gandhi On NDA Gov: नाजुक स्थिति है… कभी भी गिर सकती है NDA की सरकार, राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

राहुल गांधी का दावा- जल्द गिरेगी एनडीए सरकार
लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद एनडीए ने सरकार तो बना ली है, लेकिन विपक्ष लगातार इस बात का दावा कर रहा है कि आने वाले किसी भी समय में एनडीए की सरकार गिर सकती है.
ममता बनर्जी के बाद राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि एनडीए की सरकार काफी नाजुक है. 2024 के आम चुनाव के बाद लोकसभा में संख्या बहुत कमजोर होगी और छोटी सी गड़बड़ी भी एनडीए की सरकार को गिर सकती है. मूल रूप से एक सहयोगी को दूसरी तरफ मुड़ना पड़ता है.
राहुल गांधी ने कहा कि एनडीए के लोग हमारे संपर्क में है और मोदी खेमे में बहुत असंतोष है. इसीलिए आने वाला समय एनडीए के लिए बहुत नाजुक होने वाला है. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बढ़त पर भी विचार किया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव आया है. मोदी का विचार और मोदी की छवि खत्म हो गई है.
इसके पहले ममता बनर्जी ने भी एनडीए सरकार को लेकर कहा था कि ऐसा तो नहीं है कि इंडिया ने आज सरकार बनाने का दावा नहीं किया है तो कल भी नहीं करेंगे. हम वेटिंग और वाचिंग की स्थिति में है. देश बदलाव चाहता है. मोदी को कोई नहीं चाहता.
लोकसभा चुनाव के पूरे समीकरण को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि अब विचार है कि आप नफरत फैला सकते हैं. आप गुस्सा फैला सकते हैं और आप इसका लाभ उठा सकते हैं. जिस पार्टी ने पिछले 10 साल में अयोध्या में खाली बात करने में बिताए उसका अयोध्या में सफाया हो गया. राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी का धार्मिक नफरत फैलाने का ढांचा विविध हस्त हो गया.