✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Haryana Elections 2024: इस बार किनके चुनाव लड़ने पर फुल स्टॉप? कांग्रेस ने किया साफ, प्रत्याशियों पर JJP का ऐसा है प्लान

एबीपी लाइव डेस्क   |  29 Aug 2024 09:53 AM (IST)
Haryana Elections 2024: इस बार किनके चुनाव लड़ने पर फुल स्टॉप? कांग्रेस ने किया साफ, प्रत्याशियों पर JJP का ऐसा है प्लान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 से पहले दो अहम दलों ने पार्टी कैंडिडेट्स को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. एक तरफ कांग्रेस ने साफ किया कि उसकी ओर से किन लोगों के चुनाव लड़ने पर इस बार फुल स्टॉप लगाया है, जबकि दूसरी तरफ जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का भी प्रत्याशियों को लेकर खास प्लान है. आइए, जानते हैं इस बारे में:

1

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले कहा कि किसी भी सांसद को ये इलेक्शन लड़ने की मंजूरी नहीं दी जाएगी.

2

स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग के बाद 28 अगस्त को दीपक बाबरिया की यह टिप्पणी तब आई, जब उनसे पूछा गया कि कुछ सांसद भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं.

3

दरअसल, कुछ रोज पहले लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा था कि वह राज्य में काम करने की इच्छुक हैं पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान लेंगे.

4

आगे यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बेटे भी चुनाव लड़ सकते हैं? दीपक बाबरिया बोले, हो सकता है, वह चाहेंगे तो लड़ेंगे.

5

दीपक बाबरिया ने आगे बताया कि आशा है कि समिति शनिवार तक संभावित उम्मीदवारों पर अंतिम अनुशंसा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को भेज देगी.

6

कांग्रेस नेता ने यह भी जानकारी दी कि 2500 से अधिक आवेदन आए हैं. जिन विधायकों के खिलाफ जमीन पर माहौल होगा, उनके टिकट काटे जा सकते हैं.

7

इस बीच, जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने अहम ऐलान किया. वह बोले कि जेजेपी दो सितंबर को कैंडिडेट्स की घोषणा करेगी और घोषणा पत्र भी लाएगी.

8

अजय सिंह चौटाला के अनुसार, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. जितनी महिलाएं टिकट के लिए आवेदन करेंगी, हम उन्हें प्राथमिकता देंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • Haryana Elections 2024: इस बार किनके चुनाव लड़ने पर फुल स्टॉप? कांग्रेस ने किया साफ, प्रत्याशियों पर JJP का ऐसा है प्लान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.