✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

महाराष्ट्र और झारखंड में आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? इस सर्वे ने सभी को चौंकाया

एबीपी लाइव   |  17 Aug 2024 09:43 AM (IST)
1

मैट्रिज सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा किए गए और शुक्रवार को टाइम्स नाउ द्वारा प्रसारित एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, अगर आज विधानसभा चुनाव होते हैं तो झारखंड और महाराष्ट्र में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है.

2

288 सदस्‍यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को थोड़ी बढ़त है, हालांकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) बहुत पीछे नहीं है.

3

सर्वेक्षण के मुताब‍िक महाराष्ट्र में भाजपा को 95 से 105 सीटें, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 19 से 24 सीटें और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 7 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है.

4

वहीं, कांग्रेस को 42 से 47 सीटें, शिवसेना-यूबीटी (उद्धव ठाकरे गुट) को 26 से 31 सीटें और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी-एसपी को 23 से 28 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य दलों और उम्मीदवारों को 11 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है.

5

ओपिनियन पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवारों की सूची में एकनाथ शिंदे सबसे आगे हैं. सर्वेक्षण में शाम‍िल 27 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उन्‍हें बतौर मुख्‍यमंत्री पसंद क‍िया.

6

झारखंड की 81 सदस्‍यीय व‍िधानसभा में जेएमएम को 19 से 24 सीटें, कांग्रेस को 7 से 12 सीटें, भाजपा को 38 से 43 सीटें, एजेएसयूपी को 2 से 7 सीटें और अन्य को 3 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है.

7

झारखंड में भाजपा 42 सीटों के साथ बहुमत हास‍िल करती द‍िखाई दे रही है.

8

image 8

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • महाराष्ट्र और झारखंड में आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? इस सर्वे ने सभी को चौंकाया
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.