✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिन्हें मिली बाराबंकी की जिम्मेदारी?

कविता गाडरी   |  09 Oct 2026 10:17 AM (IST)
कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिन्हें मिली बाराबंकी की जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इन तबादलों में 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इससे पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. रवीना त्यागी अपने सख्त कार्यशैली के साथ पुलिसकर्मियों और आम लोगों के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए जानी जाती है. बाराबंकी की नई जिम्मेदारी से पहले उत्तर प्रदेश के कई जिलों और पुलिस विभाग की अलग-अलग जरूरी जिम्मेदारियां संभाल चुकी है.

1

रवीना त्यागी की पुलिस सेवा की शुरुआत मुरादाबाद में एएसपी के तौर पर हुई थी. इसके बाद उन्होंने कानपुर के कई अहम पदों पर काम किया. लखनऊ में भी उन्होंने डीसीपी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली और इस साल उन्हें डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी की दी गई थी. अब सरकार ने उन्हें बाराबंकी का एसपी बनाया है.

Continues below advertisement
2

रवीना त्यागी की शुरुआती पढ़ाई मनुष्य विद्या मंदिर भोपाल से हुई थी. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नोएडा से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी करने के बजाय सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का फैसला किया. उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन शुरू की और 2014 में परीक्षा में 170वीं रैंक हासिल की. इसके बाद उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ. आईपीएस में आने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग मुरादाबाद में एएसपी के पद पर हुई.

Continues below advertisement
3

मुरादाबाद में एएसपी रहते हुए रवीना त्यागी ने स्कूल और कॉलेज के आसपास लड़कियों को परेशान करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की. उनके सख्त एक्शन के बाद स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों का जवाब कम होने की बात सामने आई. उसके बाद उन्होंने कानपुर में कई जिम्मेदारिया संभाली. वह एसपी साउथ, सीबीसीआईडी, डीसीपी साउथ, डीसीपी हेडक्वार्टर और डीसीपी ट्रैफिक जैसे पदों पर काम कर चुकी है.

4

कानपुर में 2018 में एसपी साउथ रहते हुए उन्होंने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक पहल भी शुरू की थी. स्कूल और कॉलेज के बाहर शिकायत बॉक्स लगाए गए थे, जिसमें लड़कियां अपनी समस्या बिना नाम बताएं दर्ज करा सकती थी. शिकायतों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती थी. इसके अलावा छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए थे.

5

कानपुर में अलग-अलग जिम्मेदारी संभालने के बाद रवीना त्यागी 2024 में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीएसपी बनी. इस साल मार्च में उन्हें डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी की दी गई. अब उनका तबादला करते हुए उन्हें बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

6

रवीना त्यागी के अलावा कई दूसरे आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. रवीना त्यागी के साथ लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, बागपत, हापुड़ और दूसरे जिलों में भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिन्हें मिली बाराबंकी की जिम्मेदारी?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.