✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

UPSC इंटरव्यू में क्या पूछता है बोर्ड? कितने होते हैं सवाल और कैसे करनी होती है असली तैयारी

कविता गाडरी   |  08 Jan 2026 09:01 AM (IST)
UPSC इंटरव्यू में क्या पूछता है बोर्ड? कितने होते हैं सवाल और कैसे करनी होती है असली तैयारी

UPSC का इंटरव्यू, जिसे पर्सनालिटी टेस्ट भी कहा जाता है, सिविल सेवा परीक्षा का सबसे अहम और मुश्‍किल फेज भी माना जाता है. इस स्टेज पर पहुंचने वाले कई उम्मीदवारों के मन में यही सवाल होता है कि बोर्ड क्या पूछता है, सवाल कितने होते हैं और इंटरव्यू का माहौल कैसा रहता है. असल में यह इंटरव्यू सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि आपकी सोच, बिहेवियर और डिसीजन लेने की क्षमता को परखने के लिए होता है.

1

UPSC का इंटरव्यू किसी तय पैटर्न में बंधा हुआ नहीं होता है. इसमें न तो सवालों की संख्या फिक्स होती है और न ही इसमें सिर्फ रटा हुआ ज्ञान देखा जाता है. यहां कैंड‍िडेट की ईमानदारी, लॉजिक, प्रशासनिक समझ और प्रेशर में सोचने की क्षमता को जांचा जाता है.

2

UPSC का इंटरव्यू एक औपचारिक कमरे में होता है. सामने एक चेयरपर्सन और 3 से 4 सदस्य होते हैं, जिन्हें मिलाकर बोर्ड कहा जाता है. इंटरव्यू वाले कमरे का माहौल गंभीर होता है, जिसे देखकर कई उम्मीदवार घबरा जाते हैं. हालांकि बोर्ड उम्मीदवार को कंफर्टेबल कराने की कोशिश करता है, ताकि उसकी असली पर्सनालिटी सामने आ सके.

3

वहीं इंटरव्यू के समय ध्यान रखना होता है क‍ि जब उम्मीदवार का नाम पूछा जाता है, तो दरवाजा खटखटाकर परमिशन मांगनी होती है. इसके बाद परमिशन मिलने पर अंदर जाकर समय के अनुसार अभिवादन करना होता है, जैसे गुड मॉर्निंग या गुड आफ्टरनून. वहीं बैठने के लिए कहा जाए तो थैंक यू सर-मैडम कहकर बैठना होता है. ये छोटी बातें आपके मेनर्स को दिखाती है.

4

बोर्ड उम्मीदवार से उसके नाम, नाम के अर्थ, परिवार, होमटाउन, हॉबीज और बैकग्राउंड से जुड़े सवाल पूछ सकता है. इन सवालों से बोर्ड आपकी सोच और कॉन्फिडेंस को समझने की कोशिश करता है.

5

ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट, पसंदीदा टॉपिक, प्रोजेक्ट या बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर भी सवाल हो सकते हैं. इसके साथ ही देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, सरकारी नीतियों और उन पर आपकी राय भी पूछी जा सकती है.

6

वहीं इंटरव्यू में काल्पनिक परिस्थितियां भी रखी जाती है, ताकि यह देखा जा सके कि आप किसी मुश्किल हालात में कैसे डिसीजन लेते हैं और कैसे प्रतिक्रिया देते हैं.

7

इसके अलावा सवालों की कोई तय संख्या नहीं होती. आमतौर पर 15 से 20 या उससे ज्यादा सवाल पूछे जा सकते हैं. कई बार एक जवाब से ही अगला सवाल निकल आता है. आपका DAF यानी Detailed Application Form इंटरव्यू की सबसे अहम कड़ी होता है, क्योंकि उसमें लिखी हर जानकारी से सवाल बन सकते हैं. इसलिए DAF की पूरी तैयारी भी बहुत जरूरी होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • UPSC इंटरव्यू में क्या पूछता है बोर्ड? कितने होते हैं सवाल और कैसे करनी होती है असली तैयारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.