साइंटिफिक ऑफिसर D की कितनी होती है सैलरी, जानें 8वें पे कमीशन से यह कितनी बढ़ेगी?
इस पद पर नियुक्त अधिकारी किसी वैज्ञानिक प्रोजेक्ट की योजना बनाते हैं और उसे अमल में लाते हैं. वे अनुसंधान में शामिल टीमों का नेतृत्व करते हैं, तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजते हैं और नई तकनीकों को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
यह पद आमतौर पर परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष संगठन, रक्षा अनुसंधान संस्थान और हाई-टेक सरकारी प्रयोगशालाओं में होता है.
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास विज्ञान या इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही यदि आपके पास पीएचडी जैसी उन्नत डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का अनुभव है, तो आप इस पद के लिए उपयुक्त माने जाते हैं.
नेतृत्व क्षमता और रिसर्च में रुचि होना इस भूमिका में सफल होने के लिए बेहद जरूरी है. रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में साइंटिफिक ऑफिसर D को लेवल-11 के तहत वेतन दिया जाता है.
फिलहाल इनकी मासिक सैलरी करीब 67700 रुपये से लेकर 1 लाख 96 रुपये के बीच होती है. इसके अलावा अन्य कई भत्ते भी इन्हे दिए जाते हैं.
यदि केंद्र सरकार 8वां वेतन आयोग लागू करती है, तो साइंटिफिक ऑफिसर D की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी संभव है. रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी सैलरी 1 लाख 29 हजार से लेकर 3 लाख 45 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही उन्हें अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे.