✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम

रजनी उपाध्याय   |  20 Mar 2026 07:20 PM (IST)
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है.

1

ऐसे में छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि पास होने के लिए उन्हें कितने अंक हासिल करने होंगे.इस परीक्षा का मूल्यांकन केवल लिखित परीक्षा पर आधारित नहीं होता, बल्कि पूरे साल के प्रदर्शन को भी इसमें शामिल किया जाता है.

2

हर विषय 100 अंकों का होता है, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रैक्टिकल के लिए तय किये जाते हैं.

3

प्रैक्टिकल के अंतर्गत छात्रों को क्लास टेस्ट, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट और प्रैक्टिकल कार्य को शामिल किया जाता है. इस कारण से स्कूल में पूरे वर्ष की मेहनत भी अंतिम परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

4

राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, हर छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. कुल 600 अंकों की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 198 अंक लाना जरूरी होता है.

5

यदि विषयवार देखा जाए, तो थ्योरी में 80 में से कम से कम 26 अंक और प्रैक्टिकल में 20 में से कम से कम 7 अंक लाना आवश्यक होता है. इस प्रकार हर विषय में कुल 33 अंक प्राप्त करना पास होने के लिए जरूरी है.

6

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों को सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • रिजल्ट
  • RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.