विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
NFSU Admission 2026:12वीं के बाद फॉरेंसिक साइंस में करियर का मौका,आवेदन शुरू

राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न फोरेंसिक और प्रोफेशनल कोर्सेस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है.12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जहां वे आधुनिक और करियर-ओरिएंटेड शिक्षा के जरिए अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं.
NFSU देशभर में अपने 13 कैंपस के जरिए छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है.इन कैंपस में गांधीनगर, दिल्ली, पुणे, भोपाल, गुवाहाटी, वाराणसी, जयपुर, चेन्नई समेत कई शहर शामिल हैं. छात्र अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार किसी भी कैंपस में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां फोरेंसिक साइंस और उससे जुड़े आधुनिक विषय पढ़ाए जाते हैं.
फीस कोर्स और कैंपस के हिसाब से अलग-अलग होती है.आमतौर पर 12वीं के बाद वाले बैचलर कोर्स की फीस करीब 50,000 रुपये से 1.5 लाख प्रति वर्ष के बीच होती है, जबकि 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स की फीस लगभग 1 लाख रुपये से 2.5 रुपये लाख सालाना तक जा सकती है.
वहीं मास्टर्स कोर्स के लिए फीस करीब 60,000 रुपये से 2 लाख रुपये प्रति वर्ष तक रहती है. इसके अलावा कुछ कोर्स में लैब, परीक्षा या हॉस्टल से जुड़े अतिरिक्त शुल्क भी लग सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक कर लें.
12वीं के बाद फॉरेंसिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए NFSU कई बैचलर प्रोग्राम्स ऑफर कर रहा है. इनमें बीएससी क्रिमिनोलॉजी और फोरेंसिक साइंस, 5 साल का इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी फॉरेंसिक साइंस और बीबीए-एमबीए (फॉरेंसिक अकाउंटिंग और धोखाधड़ी जांच) जैसे कोर्स शामिल हैं.इन कोर्सेस के माध्यम से छात्रों को क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन, डीएनए एनालिसिस, साइबर क्राइम और फाइनेंशियल फ्रॉड जैसी जरूरी स्किल्स सिखाई जाती हैं.
इसके अलावा, जो छात्र आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यूनिवर्सिटी में कई मास्टर्स प्रोग्राम्स भी उपलब्ध हैं.इनमें साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल फोरेंसिक्स, क्लिनिकल साइकोलॉजी, न्यूरोसाइकोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय शामिल हैं.कुल मिलाकर 40 से अधिक कोर्सेस अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के तहत ऑफर किए जा रहे हैं, जिनकी योग्यता और अवधि अलग-अलग तय की गई है.
एडमिशन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nfsu.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके कोर्स का चयन करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित फीस जमा करें. अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें.