✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, जानें इस पद पर पहुंचने के बाद उन्हें कितना मिलेगा वेतन?

रजनी उपाध्याय   |  23 Oct 2025 09:59 PM (IST)
नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, जानें इस पद पर पहुंचने के बाद उन्हें कितना मिलेगा वेतन?

भारतीय एथलेटिक्स का गौरव, गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई. भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक समारोह में नीरज को यह सम्मान प्रदान किया. समारोह में प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे. ऐसे में आइए जानते हैं अब उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी.

1

लेफ्टिनेंट कर्नल के पद के साथ नीरज की सैलरी में भी बढ़ोतरी हुई है. इंडियन डिफेंस एकेडमी के अनुसार इस रैंक पर सैलरी 1,21,200 से 2,12,400 रुपये मासिक होती है.

2

नीरज चोपड़ा ने 26 अगस्त 2016 को नायाब सूबेदार के पद पर जूनियर कमिशंड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में कदम रखा था. इसके लगभग दो साल बाद एथलेटिक्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

3

नीरज को साल 2021 में खेल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खेल रत्न पुरस्कार भी मिला. इसके अलावा, उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया.

4

इसी उपलब्धि के चलते 2022 में उन्हें इंडियन फोर्सेस द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया और सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया.

5

साल 2022 में भाला फेंक में मास्टर खिलाड़ी नीरज को देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पद्मश्री से सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार ने उनकी उपलब्धियों को और भी सम्मानित किया. नीरज चोपड़ा की यह नियुक्ति अप्रैल 16, 2025 से प्रभावी हुई.

6

इस पद पर रहते हुए नीरज न केवल सेना में अपने योगदान देंगे बल्कि देश की एथलेटिक्स प्रतिभा और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी मदद करेंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, जानें इस पद पर पहुंचने के बाद उन्हें कितना मिलेगा वेतन?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.